फिरोजपुर कैंट के पायलट चौक पर कुक्कू लॉटरी स्टॉल से 5 लाख रुपए की लॉटरी वाला बैग चोरी हो गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है। स्टॉल संचालक चरणजीत सिंह ने बताया कि वे सिर्फ 5 मिनट के लिए पीछे गए थे। जब लौटे तो बैग गायब था। चरणजीत सिंह पिछले करीब 50 साल से यह लॉटरी स्टॉल चला रहे हैं। रोज की तरह वे सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने अपना बैग काउंटर के नीचे रखा और स्टॉल पर लाइट लगाने के लिए पीछे की तरफ चले गए। चरणजीत सिंह ने बताया कि बैग में करीब 5 लाख रुपए की लॉटरी थी। स्टॉल पर 1 हजार रुपए तक की लॉटरी उपलब्ध थी। पुलिस से जल्द से जल्द बैग ढूंढने की अपील
बैग गायब होने का पता चलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास से जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चरणजीत सिंह ने पुलिस से जल्द से जल्द बैग ढूंढने की अपील की है। फिरोजपुर में 7 करोड़ और 21 लाख की लग चुकी है लॉटरी
गौरतलब है कि फिरोजपुर में पिछले दिनों 7 करोड़ रुपए और 21 लाख रुपए की लॉटरी लगने के मामले भी सामने आए थे। ऐसे में लॉटरी स्टॉल से 5 लाख रुपए की लॉटरी वाला बैग चोरी होने की यह घटना सामने आई है।

