India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026: भारत बनाम श्रीलंका गोल्ड मेडल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। 10 रन बनाते ही वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं और उन्होंने लौरा वोल्वार्ड्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
Shafali Verma World Breaking Inning vs SLW: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट के गोल्ड मेडल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में उन्होंने जैसे ही 10 रन बनाए, वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसी साल अब तक 824 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
शेफाली वर्मा को अभी इस साल कई और मैच खेलने हैं और उम्मीद है कि वह 1000 रन बनाने वाली पहली क्रिकेटर भी बन जाएंगी। इसके अलावा शेफाली वर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 35 छक्कों तक का अपना आंकड़ा पहुंचाया था और अब तक वह दो छक्के और लगा चुकी हैं।
महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
| छक्के | खिलाड़ी | साल | हर छक्के के लिए गेंदें |
|---|---|---|---|
| 38 (अभी अपडेट हो रहा है) | शेफाली वर्मा | 2026 | 14.31 |
| 32 | चमारी अट्टापट्टू | 2024 | 17.75 |
| 25 | चमारी अट्टापट्टू | 2026 | 19.84 |
| 25 | हरमनप्रीत कौर | 2018 | 21 |
| 21 | सोफी डिवाइन | 2018 | 15.62 |
| 21 | सोफी डिवाइन | 2020 | 18.52 |
| 21 | फातिमा सना | 2026 | 15.76 |
महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
| रन | खिलाड़ी | टीम | साल |
|---|---|---|---|
| 824 | लौरा वोल्वार्ड्ट | दक्षिण अफ्रीका | 2026 |
| 815 | शेफाली वर्मा | भारत | 2026 |
| 800 | नताशा माइल्स | हांगकांग | 2026 |
| 779 | ईशा ओजा | यूएई | 2025 |
| 779 | यास्मिन दासवानी | हांगकांग | 2026 |
| 763 | स्मृति मंधाना | भारत | 2024 |
Sports – Patrika | CMS




