एशियन गेम्स-भारतीय महिला बैडमिंटन टीम, मेडल की रेस से बाहर:एलावेनिल-पार्थ शूटिंग में और चेतन भट्ट कराटे में मेडल से चूके

एशियन गेम्स-भारतीय महिला बैडमिंटन टीम, मेडल की रेस से बाहर:एलावेनिल-पार्थ शूटिंग में और चेतन भट्ट कराटे में मेडल से चूके

एशियन गेम्स में मंगलवार को एलावेनिल वालारिवान और पार्थ माने की भारतीय जोड़ी शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में चौथे स्थान पर रहीI इस जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय महिला बैडमिंटन टीम एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में जापान से 1-3 से हारकर मेडल की रेस से बाहर हो गई। स्वीमिंग में भारत की मेंस 4×100 मीटर मेडले रिले टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। विमेंस टेबल टेनिस टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। वहीं, कबड्‌डी में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय पुरुष कबड्‌डी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। उसने कोरिया को हराया। फिलहाल, भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली के 12वें स्थान पर है। चीन 23 गोल्ड के साथ नंबर-1 पर है। महिला क्रिकेट: गोल्ड के लिए भारत-श्रीलंका आमने-सामने भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में आमने-सामने हैं। निशिन के कोरेगी स्पोर्ट्स पार्क में मंगलवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *