भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा आज मोहाली पहुंचेगी:फेज-11 और दोपहर फेज-1 में जनसभा, खरड़ होते हुए चमकौर साहिब जाएगी यात्रा

भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा आज मोहाली पहुंचेगी:फेज-11 और दोपहर फेज-1 में जनसभा, खरड़ होते हुए चमकौर साहिब जाएगी यात्रा

पंजाब में भाजपा द्वारा निकाली जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा आज 22 सितंबर को मोहाली जिले में पहुंचेगी। यहां यात्रा के दो प्रमुख पड़ाव होंगे। पहला कार्यक्रम सुबह 11 बजे फेज-11 में पेट्रोल पंप के पीछे होगा, जहां जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे फेज-1 स्थित रामलीला मैदान में दूसरी जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद यात्रा खरड़ से होते हुए चमकौर साहिब जाएगी। यात्रा का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। आयोजकों ने कार्यक्रमों में लोगों से शामिल होने की अपील की है। पुलिस की तरफ से भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी यात्रा को लेकर बीजेपी की तरफ से उचित इंतजाम किए गए हैं। भव्य पंडाल लगाए गए हैं। वहीं, भाजपा सांसद सतनाम सिंह संधू समेत कई हस्तियों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रधान केवल सिंह ढिल्लों भी इस दौरान हाजिरी लगा सकते हैं। मोहाली बीजेपी के नेता संजीव वशिष्ट बताते हैं कि यात्रा के लिए इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से नशे के खिलाफ सोशल संदेश देने की कोशिश की जाएगी। 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से शुरू हुई यात्रा यात्रा 19 सितंबर को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के बाद शुरू हुई। जालंधर में संपन्न होने से पहले यह पंजाब के कई विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा का रूट समराला, पायल, खन्ना, अमलोह, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, डेराबस्सी, एसएएस नगर, खरड़, चमकौर साहिब, रोपड़, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, चब्बेवाल, होशियारपुर, शाम चौरासी, दसूहा, मुकेरियां, उड़मुड़, आदमपुर, बलाचौर, नवांशहर, बंगा और फगवाड़ा से होकर तय किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *