जोधपुर में एक कार रेलवे क्रॉसिंग को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पास के ट्रैक से गुजर रही ट्रेन को रोकना पड़ा। मामला महामंदिर थाना क्षेत्र के कालवी प्याऊ रेलवे फाटक का सोमवार शाम का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक पर खड़ी कार को हटाया।
रेलवे फाटक को तोड़ते हुए ट्रैक पर पहुंची जानकारी के अनुसार बीजेएस इलाके में एक महिला कार लेकर जा रही थी। इसी दौरान कार बाइक से टकरा गई। कार सवार महिला घबरा गई और क्रॉसिंग पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए ट्रैक पर जा पहुंची। महिला ड्राइवर ने कार को टर्न लेकर पीछे लेने को कोशिश की लेकिन टायर ट्रैक में फंस गया। गनीमत रही की जोधपुर से जयपुर जा रही ट्रेन दूसरे ट्रैक से गुजर रही थी। इधर हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि बैरियर से टकराने की वजह से कार के आगे का पूरा हिस्सा टूटकर बिखर गया था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। कई देर तक ट्रेन रुकने के बाद उसे रवाना किया गया।

