ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, मौत:बाइक को 20 मीटर तक घसीटता ले गया, आग लगने पर चलती गाड़ी से कूदकर भागा ड्राइवर

ट्रेलर ने दो युवकों को कुचला, मौत:बाइक को 20 मीटर तक घसीटता ले गया, आग लगने पर चलती गाड़ी से कूदकर भागा ड्राइवर

नागौर में खरनाल मेले से बाइक पर लौट रहे दो युवकों को तेज रफ्तार कोयले से भरे ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे सड़क पर निकली चिंगारी से ट्रेलर में आग लग गई। ड्राइवर चलते ट्रेलर से कूदकर मौके से फरार हो गया। दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन ट्रेलर पूरी तरह जल गया। हादसा सोमवार देर शाम नागौर जिले के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र में हुआ। सड़क पर रगड़ से निकली चिंगारी, ट्रेलर आग का गोला बना जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ड्राइवर ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर के बाद ट्रेलर बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। बाइक को घसीटने के दौरान सड़क पर हुई रगड़ से चिंगारी निकली। इससे कोयले से भरे ट्रेलर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रेलर को चपेट में ले लिया। आग की विकराल लपटें देखकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। खरनाल मेले से अपने गांव लौट रहे थे दोनों युवक मृतकों की पहचान नोखा तहसील के मान्याणा गांव निवासी महावीर (20) पुत्र कोजाराम जाट और बुधराम (21) पुत्र चैना राम जाट के रूप में हुई है। दोनों युवक खरनाल में भरे वीर तेजाजी के मेले से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। ट्रेलर ड्राइवर चलती गाड़ी से कूदकर फरार हुआ पुलिस के अनुसार कोयले से भरा ट्रेलर बीकानेर से नागौर की तरफ आ रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर में आग लग गई। चालक चलती गाड़ी से कूदकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर श्रीबालाजी थाने के एएसआई इंद्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ट्रेलर में लगी आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जल चुका था। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *