बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है, लेकिन अभी पूरी तरह से मौसम बदला नहीं है। राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसका असर बिहार के कुछ जिलों पर भी पड़ेगा। इस बीच मौसम विभाग ने आज पटना समेत 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य में सामान्य से 37% कम बारिश बीते 24 घंटे के दौरान बिहार में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहीं। राज्य के पूर्वी हिस्से में कई जगहों पर, मध्य बिहार के कुछ इलाकों और दक्षिण-पश्चिम बिहार के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, उत्तर-पश्चिम बिहार में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक करीब 589.2mm बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 931.9mm है। इस तरह राज्य में अब तक सामान्य से करीब 37% कम बारिश हुई है। आगे कैसा रहेगा मौसम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव बढ़ाएगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 21 सितंबर की सुबह तक यह सिस्टम पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ था। अगले 24 घंटे में बदलने की संभावना है। इसके बाद इसके और मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने के भी संकेत हैं। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए इसके 23 सितंबर की सुबह के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के पास पहुंचने की संभावना जताई गई है। इस सिस्टम की वजह से बिहार में भी मौसम की गतिविधियों में बदलाव आने की संभावना है। खासकर दक्षिण और मध्य बिहार में बादल और बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है, लेकिन अभी पूरी तरह से मौसम बदला नहीं है। राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र के चलते पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसका असर बिहार के कुछ जिलों पर भी पड़ेगा। इस बीच मौसम विभाग ने आज पटना समेत 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। राज्य में सामान्य से 37% कम बारिश बीते 24 घंटे के दौरान बिहार में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहीं। राज्य के पूर्वी हिस्से में कई जगहों पर, मध्य बिहार के कुछ इलाकों और दक्षिण-पश्चिम बिहार के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, उत्तर-पश्चिम बिहार में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक करीब 589.2mm बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 931.9mm है। इस तरह राज्य में अब तक सामान्य से करीब 37% कम बारिश हुई है। आगे कैसा रहेगा मौसम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव बढ़ाएगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। 21 सितंबर की सुबह तक यह सिस्टम पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ था। अगले 24 घंटे में बदलने की संभावना है। इसके बाद इसके और मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने के भी संकेत हैं। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए इसके 23 सितंबर की सुबह के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के पास पहुंचने की संभावना जताई गई है। इस सिस्टम की वजह से बिहार में भी मौसम की गतिविधियों में बदलाव आने की संभावना है। खासकर दक्षिण और मध्य बिहार में बादल और बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है।

