सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एएसआई से एसआई के पद पर प्रोन्नत हुए 147 पुलिस पदाधिकारियों को स्टार लगाया गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह और लाइन डीएसपी सुनील कुमार ने प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसपी ने प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को पद के अनुरूप जिम्मेदारियों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस सेवा में नई जिम्मेदारी के साथ बेहतर कार्य करने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही। पिपिंग समारोह के दौरान प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पदोन्नत अफसरों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रमोशन सिर्फ पद और वर्दी पर स्टार का सम्मान नहीं है। इसके साथ कर्तव्य और जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। अधिकारियों ने सभी अफसरों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से अपने काम करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि पदोन्नत अफसर जनता की सेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए पूरी लगन से काम करें। उन्होंने नई जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने और आम लोगों के बीच पुलिस पर विश्वास को और मजबूत करने पर जोर दिया। सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एएसआई से एसआई के पद पर प्रोन्नत हुए 147 पुलिस पदाधिकारियों को स्टार लगाया गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह और लाइन डीएसपी सुनील कुमार ने प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसपी ने प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को पद के अनुरूप जिम्मेदारियों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस सेवा में नई जिम्मेदारी के साथ बेहतर कार्य करने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही। पिपिंग समारोह के दौरान प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। इस मौके पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पदोन्नत अफसरों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रमोशन सिर्फ पद और वर्दी पर स्टार का सम्मान नहीं है। इसके साथ कर्तव्य और जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। अधिकारियों ने सभी अफसरों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से अपने काम करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने कहा कि पदोन्नत अफसर जनता की सेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए पूरी लगन से काम करें। उन्होंने नई जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने और आम लोगों के बीच पुलिस पर विश्वास को और मजबूत करने पर जोर दिया।

