गयाजी के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में नालंदा जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई 3 जोड़ी चांदी की पायल, एक बैग और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए अपराधी राजगीर नालंदा के रहने वाले हैं। उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। इस बात की जानकारी एएसपी दिव्यांजली ने दी। 19 सितंबर को कर्मचारी विकास से बाइक सवार बदमाशों ने की थी लूट एएसपी ने बताया कि बीती 19 सितंबर को किरण ज्वेलर्स दुकान में काम करने वाला कर्मचारी विकास कुमार अपने घर लौट रहा था। वह बरैनी स्कूल से थोड़ा आगे पहुंचा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और हथियार के बल पर बदमाशों ने उसका मोबाइल और काला बैग छीन लिया। बैग में 10 जोड़ी चांदी की पायल थी। इनका वजन करीब 456 ग्राम बताया गया है। घटना के बाद सभी बदमाश छबीलापुर की ओर से भाग गए। घटना के बाद कर्मचारी ने नीमचक बथानी थाने में लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर थाना कांड संख्या 199/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एएसपी ने बताया कि एसएसपी सुशील कुमार ने लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम बनाई। टीम का नेतृत्व नीमचक बथानी एसडीपीओ ने किया। इसमें थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ गया की तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस टीम ने सूचना जुटाने के साथ तकनीकी जांच शुरू की। इसी आधार पर घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार, पिता सरोज राम, निवासी नेनपुर, थाना छबीलापुर और राजेश कुमार उर्फ डॉन, पिता छोटे राजवंशी, निवासी वीरचैत, थाना राजगीर, जिला नालंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 3 जोड़ी चांदी की पायल, एक बैग और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ राजगीर थाने में 2020 में चोरी और चोरी का सामान रखने से जुड़े दो मामले अलग अलग दर्ज हैं। पुलिस अब इस लूट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही बरामद सामान और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस मौके पर एडीपीओ नीमचक बथानी सुरेंद्र कुमार व थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडे भी मौजूद रहे। गयाजी के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में नालंदा जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई 3 जोड़ी चांदी की पायल, एक बैग और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए अपराधी राजगीर नालंदा के रहने वाले हैं। उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। इस बात की जानकारी एएसपी दिव्यांजली ने दी। 19 सितंबर को कर्मचारी विकास से बाइक सवार बदमाशों ने की थी लूट एएसपी ने बताया कि बीती 19 सितंबर को किरण ज्वेलर्स दुकान में काम करने वाला कर्मचारी विकास कुमार अपने घर लौट रहा था। वह बरैनी स्कूल से थोड़ा आगे पहुंचा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और हथियार के बल पर बदमाशों ने उसका मोबाइल और काला बैग छीन लिया। बैग में 10 जोड़ी चांदी की पायल थी। इनका वजन करीब 456 ग्राम बताया गया है। घटना के बाद सभी बदमाश छबीलापुर की ओर से भाग गए। घटना के बाद कर्मचारी ने नीमचक बथानी थाने में लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर थाना कांड संख्या 199/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एएसपी ने बताया कि एसएसपी सुशील कुमार ने लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम बनाई। टीम का नेतृत्व नीमचक बथानी एसडीपीओ ने किया। इसमें थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ गया की तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस टीम ने सूचना जुटाने के साथ तकनीकी जांच शुरू की। इसी आधार पर घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन कुमार, पिता सरोज राम, निवासी नेनपुर, थाना छबीलापुर और राजेश कुमार उर्फ डॉन, पिता छोटे राजवंशी, निवासी वीरचैत, थाना राजगीर, जिला नालंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 3 जोड़ी चांदी की पायल, एक बैग और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ राजगीर थाने में 2020 में चोरी और चोरी का सामान रखने से जुड़े दो मामले अलग अलग दर्ज हैं। पुलिस अब इस लूट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही बरामद सामान और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस मौके पर एडीपीओ नीमचक बथानी सुरेंद्र कुमार व थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडे भी मौजूद रहे।

