भागलपुर के नाथनगर प्रखंड में कर्मा-धर्मा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। पर्व का न्योता देने निकलीं तीन बच्चियों में से दो की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चियों के अचानक गायब होने के बाद परिजन रातभर उन्हें खोजते रहे। सुबह करीब छह बजे पानी में दो बच्चियों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृत बच्चियों की पहचान गौराचौकी क्षेत्र के हरिजन मोहल्ला निवासी सरिता कुमारी और पूनम कुमारी के रूप में हुई है। दोनों मौसेरी बहनें थीं। सरिता तनोज दास की बेटी और पूनम मुन्ना दास की बेटी थीं। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए रविवार सुबह 9 बजे तीनों बच्चियों पर्व का न्योता देने निकली थीं परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे तीनों बच्चियां कर्मा-धर्मा पर्व का न्योता देने के लिए घर से निकली थीं। घर से निकलने से पहले बच्चियों ने दो रुपये मांगे थे, जो उन्हें दिए गए। करीब 10:30 बजे तक जब बच्चियां वापस नहीं लौटीं, तो परिवार को चिंता हुई। पहले आसपास खोजबीन की गई। दोपहर करीब 12 बजे से परिजनों ने बड़े स्तर पर तलाश शुरू कर दी। बच्चियों के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार के साथ स्थानीय लोग भी उनकी तलाश में जुट गए। आसपास के इलाकों और रास्तों पर घंटों खोजबीन की गई। परिजनों के अनुसार, रात दो से तीन बजे तक तलाश जारी रही, लेकिन बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सुबह करीब चार बजे पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस भी बच्चियों की तलाश में जुट गई। सोमवार सुबह पांच बजे फिर निकले परिजन, छह बजे मिलीं दो लाशें रातभर की तलाश के बाद सोमवार सुबह करीब पांच बजे परिजन एक बार फिर बच्चियों को खोजने निकले। करीब छह बजे पानी में दो बच्चियों के शव दिखाई दिए।शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उनकी चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक बेटी अपनी, दूसरी साढ़ू की बेटी परिजनों के अनुसार, दोनों मृत बच्चियां आपस में मौसेरी बहनें थीं। एक बच्ची उनके परिवार की बेटी थी, जबकि दूसरी साढ़ू की बेटी बताई गई है। परिवार मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल गौराचौकी क्षेत्र में ससुराल में रह रहा है। तीसरी बच्ची को लेकर चिंता, पुलिस जुटी तलाश में तीन बच्चियों के एक साथ घर से निकलने के बाद दो के शव मिलने से परिवार के सामने अब तीसरी बच्ची की चिंता सबसे बड़ी है। परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश को लेकर परेशान हैं। पुलिस भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। भागलपुर के नाथनगर प्रखंड में कर्मा-धर्मा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। पर्व का न्योता देने निकलीं तीन बच्चियों में से दो की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चियों के अचानक गायब होने के बाद परिजन रातभर उन्हें खोजते रहे। सुबह करीब छह बजे पानी में दो बच्चियों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृत बच्चियों की पहचान गौराचौकी क्षेत्र के हरिजन मोहल्ला निवासी सरिता कुमारी और पूनम कुमारी के रूप में हुई है। दोनों मौसेरी बहनें थीं। सरिता तनोज दास की बेटी और पूनम मुन्ना दास की बेटी थीं। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें देखिए रविवार सुबह 9 बजे तीनों बच्चियों पर्व का न्योता देने निकली थीं परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे तीनों बच्चियां कर्मा-धर्मा पर्व का न्योता देने के लिए घर से निकली थीं। घर से निकलने से पहले बच्चियों ने दो रुपये मांगे थे, जो उन्हें दिए गए। करीब 10:30 बजे तक जब बच्चियां वापस नहीं लौटीं, तो परिवार को चिंता हुई। पहले आसपास खोजबीन की गई। दोपहर करीब 12 बजे से परिजनों ने बड़े स्तर पर तलाश शुरू कर दी। बच्चियों के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार के साथ स्थानीय लोग भी उनकी तलाश में जुट गए। आसपास के इलाकों और रास्तों पर घंटों खोजबीन की गई। परिजनों के अनुसार, रात दो से तीन बजे तक तलाश जारी रही, लेकिन बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सुबह करीब चार बजे पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस भी बच्चियों की तलाश में जुट गई। सोमवार सुबह पांच बजे फिर निकले परिजन, छह बजे मिलीं दो लाशें रातभर की तलाश के बाद सोमवार सुबह करीब पांच बजे परिजन एक बार फिर बच्चियों को खोजने निकले। करीब छह बजे पानी में दो बच्चियों के शव दिखाई दिए।शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उनकी चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक बेटी अपनी, दूसरी साढ़ू की बेटी परिजनों के अनुसार, दोनों मृत बच्चियां आपस में मौसेरी बहनें थीं। एक बच्ची उनके परिवार की बेटी थी, जबकि दूसरी साढ़ू की बेटी बताई गई है। परिवार मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल गौराचौकी क्षेत्र में ससुराल में रह रहा है। तीसरी बच्ची को लेकर चिंता, पुलिस जुटी तलाश में तीन बच्चियों के एक साथ घर से निकलने के बाद दो के शव मिलने से परिवार के सामने अब तीसरी बच्ची की चिंता सबसे बड़ी है। परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश को लेकर परेशान हैं। पुलिस भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

