एटीएम में पत्ती लगाकर रुपए फंसाने की कोशिश:युवक सीसीटीवी में कैद, पुलिस फुटेज के आधार पर कर रही तलाश

एटीएम में पत्ती लगाकर रुपए फंसाने की कोशिश:युवक सीसीटीवी में कैद, पुलिस फुटेज के आधार पर कर रही तलाश

औरैया में एटीएम में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे एक युवक ने मशीन में पत्ती लगाकर रुपये फंसाने की कोशिश की। युवक की यह पूरी करतूत एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कैमरे पर नजर पड़ते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। मामला के फफूंद कस्बे के चमनगंज तिराहे पर स्थित ‘इंडिया वन’ एटीएम का है। पहले निकाले 500 रुपये, फिर लगा दी पत्ती सोमवार शाम को युवक एटीएम बूथ में दाखिल हुआ। उसने पहले खुद मशीन से 500 रुपये निकाले। इसके बाद अपनी जेब से एक लोहे/प्लास्टिक की पत्ती निकालकर कैश निकलने वाले स्लॉट पर लगा दी। युवक की योजना थी कि इसके बाद जो भी ग्राहक कैश निकालेगा, उसके रुपये स्लॉट में फंस जाएंगे और बाद में वह उन्हें निकाल लेगा। CCTV पर नजर पड़ते ही भागा, संचालक ने पुलिस को दी सूचना मशीन में पत्ती लगाते समय युवक की नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ गई। अपनी करतूत रिकॉर्ड होती देख वह घबराकर तुरंत मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद एटीएम फ्रेंचाइजर सिराजुद्दीन ने तत्काल डायल 112 पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कब्जे में ली फुटेज, जांच शुरू सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम का निरीक्षण किया। पुलिस ने मशीन में फंसाई गई पत्ती और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। फुटेज में आरोपी युवक का चेहरा साफ नजर आ रहा है। “एटीएम की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। आरोपी युवक की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”— अजय कुमार, थानाध्यक्ष, फफूंद

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *