किशनगंज के मॉल से एसी के कॉपर पाइप चोरी, FIR:अज्ञात बदमाशों ने काटा पाइप, 3 लाख के नुकसान का अनुमान; जांच शुरू

किशनगंज के मॉल से एसी के कॉपर पाइप चोरी, FIR:अज्ञात बदमाशों ने काटा पाइप, 3 लाख के नुकसान का अनुमान; जांच शुरू

किशनगंज शहर के पश्चिमपाली इलाके में एक मॉल से एसी के कॉपर पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने मॉल के स्टोर के पीछे गली में लगे एसी के आउटडोर यूनिट से तांबे के पाइप काट लिए। पाइप कटने के बाद एसी की पूरी गैस भी लीक हो गई। चोरी की इस वारदात से स्टोर को करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्टोर मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत मामले को लेकर स्टोर मैनेजर अरुण पांडे ने रविवार को किशनगंज सदर थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात बदमाश स्टोर के पीछे गली में पहुंचे और एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर पाइप काटकर ले गए। BNS की धारा 303(2) में केस दर्ज शिकायत के आधार पर किशनगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर दीपू कुमार को दी गई है। पुलिस को अज्ञात आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस खंगाल रही सुराग किशनगंज सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच कर रही है। किशनगंज शहर के पश्चिमपाली इलाके में एक मॉल से एसी के कॉपर पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने मॉल के स्टोर के पीछे गली में लगे एसी के आउटडोर यूनिट से तांबे के पाइप काट लिए। पाइप कटने के बाद एसी की पूरी गैस भी लीक हो गई। चोरी की इस वारदात से स्टोर को करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्टोर मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत मामले को लेकर स्टोर मैनेजर अरुण पांडे ने रविवार को किशनगंज सदर थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात बदमाश स्टोर के पीछे गली में पहुंचे और एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर पाइप काटकर ले गए। BNS की धारा 303(2) में केस दर्ज शिकायत के आधार पर किशनगंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर दीपू कुमार को दी गई है। पुलिस को अज्ञात आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस खंगाल रही सुराग किशनगंज सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए उपलब्ध सुरागों के आधार पर जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *