सीहोर मंडी में नई सोयाबीन की आवक शुरू:शुभ मुहूर्त में 6,511 रुपये प्रति क्विंटल बिकी पहली फसल

सीहोर मंडी में नई सोयाबीन की आवक शुरू:शुभ मुहूर्त में 6,511 रुपये प्रति क्विंटल बिकी पहली फसल

सीहोर कृषि उपज मंडी समिति में नई सोयाबीन की फसल की आवक शुरू हो गई है। सोमवार को मंडी परिसर में नई सोयाबीन की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। पहले ही दिन किसानों और व्यापारियों में काफी उत्साह दिखा। नई फसल के आने पर सोयाबीन की ढेरी पर गेंदे के फूल, नारियल, अगरबत्ती और अक्षत रखकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ‘शुभ मुहूर्त’ की बोली लगाई गई। मंडी में ई-मंडी पर्ची के अनुसार, ग्राम संग्रामपुर के किसान अनिलसिंह 8 क्विंटल सोयाबीन लेकर आए थे। उनकी फसल को सबसे ज्यादा 6,511 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला। इसे ‘वैष्णवी एंटरप्राइजेज’ के क्रेता योगेश ने खरीदा। ग्राम बकतल के किसान वकील खां 5 क्विंटल सोयाबीन लेकर मंडी आए थे। उनकी फसल को ‘पीयूष ट्रेडिंग कंपनी’ ने 6,011 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा। वहीं, ग्राम कुंचनारिया के किसान हुकमसिंह 14 क्विंटल सोयाबीन लाए, जिसे ‘आकाश गंगा ट्रेडिंग कंपनी’ ने 6,011 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खरीदा। सीहोर मंडी में पहली ही नीलामी में 6,511 रुपये का अच्छा भाव मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी। आने वाले दिनों में नई सोयाबीन की आवक और बढ़ने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *