हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कासगंज रोड पर गांव नावली के पास हुआ। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बंटी कुमार के रूप में हुई है, जो संतोष कुमार का बेटा था। वह खेती-बाड़ी के साथ बिजली फिटिंग का काम भी करता था। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बंटी दोपहर में सिकंद्राराऊ से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। गांव नावली के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर बंटी के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बंटी सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बरकतखास का रहने वाला था। उसने अपने पीछे अन्य परिजनों के अलावा एक बेटे को छोड़ा है।

