महिला के घर से 60 लीटर कच्ची शराब जब्त:घर से चला रही थी अवैध कारोबार, कीमत 6 हजार रुपए

महिला के घर से 60 लीटर कच्ची शराब जब्त:घर से चला रही थी अवैध कारोबार, कीमत 6 हजार रुपए

निवाड़ी जिले के चुरारा गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के घर पर छापेमारी कर 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चुरारा गांव में एक महिला अपने घर से अवैध रूप से शराब बेच रही है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान क्रांति पति गौरीशंकर कबूतरा, निवासी ग्राम चुरारा, जिला निवाड़ी के कब्जे से 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब मिली। पुलिस के अनुसार, महिला अपने घर से ही अवैध शराब का कारोबार चला रही थी।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और क्या इसके पीछे कोई और व्यक्ति या नेटवर्क सक्रिय है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बलजीत सिंह, एएसआई सुमित सिंह, आरक्षक शिव सिंह, आरक्षक मुकेश यादव और महिला आरक्षक पूजा यादव शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने, लाने-ले जाने और बेचने के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *