‘राइज एंड फॉल 2’ में जनता के हाथ में आई पावर, नए प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग ने बताया कैसे होगा ये सब?

‘राइज एंड फॉल 2’ में जनता के हाथ में आई पावर, नए प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग ने बताया कैसे होगा ये सब?

Rise & Fall Season 2 New Promo: भारतीय ओटीटी और रियलिटी शो की दुनिया में छा जाने वाले चर्चित शो राइज एंड फॉल’ (Rise & Fall) अपने नए और दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार शो न केवल नई स्टारकास्ट और कंटेस्टेंट्स के साथ आ रहा है, बल्कि इसमें कई बड़े और चौंकाने वाले बदलाव भी देखने को मिलने वाले हैं। जहां एक तरफ होस्ट अशनीर ग्रोवर की जगह वीरेंद्र सहवाग ने ली है। वहीं, अब नए प्रोमो में एक और जबरदस्त ट्विस्ट आया है। अब कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला खुद जनता करेगी। आइये जानते हैं क्या है ये पावर…

सहवाग ने नए प्रोमो में किया जनता की पावर का खुलासा

शो के मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए और धमाकेदार प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग अपने चिर-परिचित मजाकिया और दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सहवाग ने दर्शकों को एक ऐसी पावर मिलने का ऐलान किया है, जो इंडियन रियलिटी शोज के इतिहास में पहली बार देखी जा रही है।

शो के नए फॉर्मेट का खुलासा करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “इस बार ‘राइज एंड फॉल’ में कंटेस्टेंट्स की किस्मत नीलामी के लिए रखी जाएगी। इंडियन रियलिटी शोज के इतिहास में पहली बार आप खुद शोमेकर्स हैं और पूरी पावर आपके हाथों में है। गेम शुरू होने से पहले ही आप तय करेंगे कि किस कंटेस्टेंट की वैल्यू क्या होगी? 4 लाख, 3.5 लाख या 75 हजार। याद रखें, आपके द्वारा तय की गई यह रकम ही टावर में उनके प्रवेश की नींव बनेगी और यही उनका राइज या फॉल तय करेगी।”

ऐसे तय होगी ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ की किस्मत

पिछले सीजन में प्रीमियर एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट्स खुद आपस में तय करते थे कि किसे ‘रूलर’ (शासक) बनकर पेंटहाउस की लग्जरी मिलेगी और कौन ‘वर्कर’ (मजदूर) बनकर बेसमेंट में स्ट्रगल करेगा। लेकिन सीजन 2 में दर्शक वोट देकर तय करेंगे कि कौन सा कंटेस्टेंट अमीरों की तरह पेंटहाउस में रहेगा और कौन वर्कर के तौर पर नीचे काम करेगा।

दर्शकों के वोटिंग प्रोसेस को समझाते हुए सहवाग ने बताया कि फैंस MX Player ऐप खोलकर ‘Rise & Fall’ टैब पर जा सकते हैं। वहां वह 20 से 23 सितंबर के बीच अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को वैल्यू देकर जितने चाहें उतने वोट सबमिट कर सकते हैं।

क्या है ‘रूलर्स’ और ‘वर्कर्स’ का पूरा खेल?

‘राइज एंड फॉल’ का पूरा गेम दो हिस्सों में बंटा होता है। ‘रूलर्स’ टावर के आलीशान पेंटहाउस में रहते हैं, जहां उन्हें हर तरह की सुख-सुविधाएं और लग्जरी मिलती है। उन्हें फैसले लेने का अधिकार होता है लेकिन शारीरिक मेहनत वाले काम कम करने पड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ, ‘वर्कर्स’ को बेसमेंट में रहना पड़ता है, रूलर्स के आदेश मानने पड़ते हैं और कई बार बिना गद्दे-बिस्तर के कठिन परिस्थितियों में रात बितानी पड़ती है। वीरेंद्र सहवाग की एंट्री और दर्शकों को मिली इस पावर ने सीजन 2 को लेकर फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

राइज एंड फॉल सीजन 2 के प्रतियोगी

शो में कुल 15 कंटेस्टेंट शामिल होंगे, जिनमें प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव, सारा गुरपाल, गौतम गुलाटी और अनीश भगत, राज ग्रोवर, निहारिका तिवारी, सिवेट तोमर और कायरा जैसे कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हैं। यह शो 26 सितंबर को MX Player पर प्रीमियर होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *