सुपौल में 6 अल्ट्रासाउंड सेंटर-क्लीनिक सील:3 घंटे बाद सरकारी सील तोड़ने वाला संचालक गिरफ्तार; अवैध संचालन की शिकायत पर कार्रवाई

सुपौल में 6 अल्ट्रासाउंड सेंटर-क्लीनिक सील:3 घंटे बाद सरकारी सील तोड़ने वाला संचालक गिरफ्तार; अवैध संचालन की शिकायत पर कार्रवाई

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के करजाइन बाजार में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिकों के खिलाफ रविवार देर शाम प्रशासन ने कार्रवाई की। उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने और आसपास संचालित छह संस्थानों को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई रात करीब 8 बजे वीरपुर एसडीएम विनय कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के करीब तीन घंटे बाद एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की सरकारी सील तोड़े जाने का मामला भी सामने आया। पुलिस ने इस मामले में सेंटर के संचालक को गिरफ्तार किया है। दस्तावेज और वैधता के अभिलेखों की जांच छापेमारी टीम में राघोपुर अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया, राघोपुर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार द्विवेदी, करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम ने सभी संस्थानों में पहुंचकर उनके संचालन से जुड़े दस्तावेज और वैधता के अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान बालाजी अल्ट्रासाउंड, स्टार अल्ट्रासाउंड, डॉ. नूर आलम का क्लीनिक, नेशनल मेडिकल एजेंसी और डॉ. अनिल कुमार मेहता के जनरल फिजिशियन क्लीनिक समेत कुल छह संस्थानों को सील किया गया। प्रशासन की ओर से संबंधित संस्थानों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के सत्यापन के बाद हुई छापेमारी वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि करजाइन बाजार में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का सत्यापन कराने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। उन्होंने बताया कि जांच की प्रक्रिया अभी जारी है। दोषी पाए जाने वाले संस्थानों के संचालकों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। रात 11 बजे स्टार अल्ट्रासाउंड की सील तोड़ने का आरोप प्रशासनिक कार्रवाई के करीब तीन घंटे बाद रात लगभग 11 बजे स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर की सरकारी सील तोड़े जाने की सूचना सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान मालिक के पुत्र रोहित कुमार की नजर सेंटर पर पड़ी। उन्होंने कथित तौर पर सेंटर संचालक से सील तोड़ने और ताला खोलने को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि रोहित कुमार ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करजाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित संचालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सरकारी सील तोड़े जाने की घटना को लेकर करजाइन बाजार में देर रात तक चर्चा होती रही। सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के करजाइन बाजार में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिकों के खिलाफ रविवार देर शाम प्रशासन ने कार्रवाई की। उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने और आसपास संचालित छह संस्थानों को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई रात करीब 8 बजे वीरपुर एसडीएम विनय कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के करीब तीन घंटे बाद एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की सरकारी सील तोड़े जाने का मामला भी सामने आया। पुलिस ने इस मामले में सेंटर के संचालक को गिरफ्तार किया है। दस्तावेज और वैधता के अभिलेखों की जांच छापेमारी टीम में राघोपुर अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया, राघोपुर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार द्विवेदी, करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम ने सभी संस्थानों में पहुंचकर उनके संचालन से जुड़े दस्तावेज और वैधता के अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान बालाजी अल्ट्रासाउंड, स्टार अल्ट्रासाउंड, डॉ. नूर आलम का क्लीनिक, नेशनल मेडिकल एजेंसी और डॉ. अनिल कुमार मेहता के जनरल फिजिशियन क्लीनिक समेत कुल छह संस्थानों को सील किया गया। प्रशासन की ओर से संबंधित संस्थानों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के सत्यापन के बाद हुई छापेमारी वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि करजाइन बाजार में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर और क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का सत्यापन कराने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। उन्होंने बताया कि जांच की प्रक्रिया अभी जारी है। दोषी पाए जाने वाले संस्थानों के संचालकों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। रात 11 बजे स्टार अल्ट्रासाउंड की सील तोड़ने का आरोप प्रशासनिक कार्रवाई के करीब तीन घंटे बाद रात लगभग 11 बजे स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर की सरकारी सील तोड़े जाने की सूचना सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान मालिक के पुत्र रोहित कुमार की नजर सेंटर पर पड़ी। उन्होंने कथित तौर पर सेंटर संचालक से सील तोड़ने और ताला खोलने को लेकर पूछताछ की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि रोहित कुमार ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करजाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित संचालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद सरकारी सील तोड़े जाने की घटना को लेकर करजाइन बाजार में देर रात तक चर्चा होती रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *