पटना में डॉक्टर के फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना:ताला काटकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी उड़ाए; CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड

पटना में डॉक्टर के फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना:ताला काटकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी उड़ाए; CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के जगत नारायण रोड स्थित आंगन अपार्टमेंट में चोरों ने रविवार रात बंद फ्लैट को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन दो के ताले नहीं काट सके। इसके बाद बदमाश डॉ आरके सिन्हा के फ्लैट का ताला बड़े कटर से काटकर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। देखें घटना से जुड़ी 2 तस्वीर… उज्जैन गया था परिवार, बंद था फ्लैट बताया जा रहा है कि डॉक्टर आरके सिन्हा का परिवार पिछले शुक्रवार को उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए गया हुआ है। परिवार के वापस नहीं लौटने के दौरान चोरों ने फ्लैट को निशाना बनाया। चोरी के दौरान चोरों ने अपार्टमेंट के कुछ अन्य फ्लैटों के दरवाजे भी बाहर से बंद कर दिए थे, ताकि वारदात के दौरान कोई बाहर नहीं निकल सके। पड़ोसियों का दरवाजा बाहर से बंद किया पड़ोसी सिम्मी झा ने बताया कि सुबह उठने पर उनका और उनकी गोतनी के फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद रिश्तेदार की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। इसी दौरान बगल के डॉक्टर आरके सिन्हा के फ्लैट का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ था। सामान की जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई। फ्लैट से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिले। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ अपार्टमेंट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के जगत नारायण रोड स्थित आंगन अपार्टमेंट में चोरों ने रविवार रात बंद फ्लैट को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अपार्टमेंट के तीन फ्लैटों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन दो के ताले नहीं काट सके। इसके बाद बदमाश डॉ आरके सिन्हा के फ्लैट का ताला बड़े कटर से काटकर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। देखें घटना से जुड़ी 2 तस्वीर… उज्जैन गया था परिवार, बंद था फ्लैट बताया जा रहा है कि डॉक्टर आरके सिन्हा का परिवार पिछले शुक्रवार को उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए गया हुआ है। परिवार के वापस नहीं लौटने के दौरान चोरों ने फ्लैट को निशाना बनाया। चोरी के दौरान चोरों ने अपार्टमेंट के कुछ अन्य फ्लैटों के दरवाजे भी बाहर से बंद कर दिए थे, ताकि वारदात के दौरान कोई बाहर नहीं निकल सके। पड़ोसियों का दरवाजा बाहर से बंद किया पड़ोसी सिम्मी झा ने बताया कि सुबह उठने पर उनका और उनकी गोतनी के फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद रिश्तेदार की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। इसी दौरान बगल के डॉक्टर आरके सिन्हा के फ्लैट का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ था। सामान की जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई। फ्लैट से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब मिले। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ अपार्टमेंट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की पहचान और आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *