भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबे 6 बच्चे:सभी की मौत, एक ही गांव के रहने वाले थे; कर्मा-धर्मा को लेकर स्नान करने गए थे

भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबे 6 बच्चे:सभी की मौत, एक ही गांव के रहने वाले थे; कर्मा-धर्मा को लेकर स्नान करने गए थे

भागलपुर के सुल्तानगंज में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। कर्मा-धर्मा पूजा की तैयारियों के बीच छह बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए। सभी बच्चों की मौत हो गई। जिससे पूजा की खुशियां मातम में बदल गई। घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 के विष्णु टोला से लगे तरैटा नारायणपुर दियारा की है। जानकारी के मुताबिक, पूजा से पहले बाढ़ के पानी में स्नान गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। सभी एक ही गांव के रहने वाले थे हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान पूजा, ज्योति, मिंकी, राहुल, आयुष और विकास के रूप में हुई है। बच्चों की उम्र 12 साल के आसपास है। सभी एक ही गांव विष्णु टोला के रहने वाले थे। एक साथ छह बच्चों की मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले में पहुंची, वहां चीख-पुकार मच गई। इलाके में शोक का माहौल जिन घरों में पूजा की तैयारी चल रही थी, वहां अचानक मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाढ़ के कारण इलाके में कई जगह पानी काफी गहरा है। इसके बावजूद बच्चे पूजा के लिए नहाने पानी में चले गए। इसी दौरान यह हादसा हो गया। प्रशास से लोगों की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। बच्चों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। भागलपुर के सुल्तानगंज में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। कर्मा-धर्मा पूजा की तैयारियों के बीच छह बच्चे बाढ़ के पानी में डूब गए। सभी बच्चों की मौत हो गई। जिससे पूजा की खुशियां मातम में बदल गई। घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 के विष्णु टोला से लगे तरैटा नारायणपुर दियारा की है। जानकारी के मुताबिक, पूजा से पहले बाढ़ के पानी में स्नान गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। सभी एक ही गांव के रहने वाले थे हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान पूजा, ज्योति, मिंकी, राहुल, आयुष और विकास के रूप में हुई है। बच्चों की उम्र 12 साल के आसपास है। सभी एक ही गांव विष्णु टोला के रहने वाले थे। एक साथ छह बच्चों की मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले में पहुंची, वहां चीख-पुकार मच गई। इलाके में शोक का माहौल जिन घरों में पूजा की तैयारी चल रही थी, वहां अचानक मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाढ़ के कारण इलाके में कई जगह पानी काफी गहरा है। इसके बावजूद बच्चे पूजा के लिए नहाने पानी में चले गए। इसी दौरान यह हादसा हो गया। प्रशास से लोगों की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। बच्चों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *