कोडरमा में रात में मिलने पहुंचे दो नाबालिग दोस्त:ग्रामीणों ने पकड़ा और बिजली के खंभे से बांधा, पिटाई भी की, पुलिस ने बचाया

कोडरमा में रात में मिलने पहुंचे दो नाबालिग दोस्त:ग्रामीणों ने पकड़ा और बिजली के खंभे से बांधा, पिटाई भी की, पुलिस ने बचाया

कोडरमा जिले के लोचनपुर गांव में एक नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचे उसके दो नाबालिग दोस्तों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वे लड़की के घर पहुंच गए। वहां तीनों नाबालिगों को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने का ग्रामीणों ने दावा किया। बताया गया कि लड़की के पिता दूसरे स्थान पर काम करते हैं, जबकि उसकी मां मायके गई हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों नाबालिग युवक पिछले दो-तीन दिनों से लड़की से मिलने उसके घर आ रहे थे। गांव में घुमाने के बाद बिजली खंभे से बांधा ग्रामीणों ने तीनों नाबालिगों का विरोध करते हुए उन्हें गांव में घुमाया। इसके बाद गांव के बीच एक बिजली के खंभे से रस्सी से बांध दिया और उनसे माफी मंगवाई। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह की घटनाओं से गांव का माहौल प्रभावित होता है। पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच गलत संदेश जाता है। हालांकि, नाबालिगों को इस तरह सार्वजनिक रूप से दंडित किए जाने को लेकर ग्रामीणों में भी अलग-अलग राय सामने आई। कुछ लोगों ने इसे उचित बताया, जबकि कुछ ने इसे कानून के खिलाफ बताया। पुलिस ने दो नाबालिगों को छुड़ाया घटना की जानकारी मिलने पर कोडरमा पुलिस गांव पहुंची और दोनों नाबालिग लड़कों को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले आई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नाबालिग युवती के परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। सार्वजनिक रूप से नाबालिगों को बांधने की घटना को लेकर भी तथ्यों की जांच की जा रही है। कोडरमा जिले के लोचनपुर गांव में एक नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचे उसके दो नाबालिग दोस्तों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वे लड़की के घर पहुंच गए। वहां तीनों नाबालिगों को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने का ग्रामीणों ने दावा किया। बताया गया कि लड़की के पिता दूसरे स्थान पर काम करते हैं, जबकि उसकी मां मायके गई हुई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों नाबालिग युवक पिछले दो-तीन दिनों से लड़की से मिलने उसके घर आ रहे थे। गांव में घुमाने के बाद बिजली खंभे से बांधा ग्रामीणों ने तीनों नाबालिगों का विरोध करते हुए उन्हें गांव में घुमाया। इसके बाद गांव के बीच एक बिजली के खंभे से रस्सी से बांध दिया और उनसे माफी मंगवाई। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह की घटनाओं से गांव का माहौल प्रभावित होता है। पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच गलत संदेश जाता है। हालांकि, नाबालिगों को इस तरह सार्वजनिक रूप से दंडित किए जाने को लेकर ग्रामीणों में भी अलग-अलग राय सामने आई। कुछ लोगों ने इसे उचित बताया, जबकि कुछ ने इसे कानून के खिलाफ बताया। पुलिस ने दो नाबालिगों को छुड़ाया घटना की जानकारी मिलने पर कोडरमा पुलिस गांव पहुंची और दोनों नाबालिग लड़कों को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले आई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नाबालिग युवती के परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। सार्वजनिक रूप से नाबालिगों को बांधने की घटना को लेकर भी तथ्यों की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *