हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिला के सतनाली थाना क्षेत्र के जड़वा गांव में चोर एक पूर्व सैनिक के घर में घुस गए। चोर घर से सोने के जेवरात, चार एटीएम कार्ड और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। घटना का पता रात करीब 2 बजे चला, जब परिवार की एक महिला रात को छत से कपड़े उतारने गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जड़वा निवासी पूर्व सैनिक सुरेश सिंह ने बताया कि रात करीब 2 बजे परिवार की सदस्य पूनम छत से कपड़े उतारने गई थी। नीचे आने पर उसने एक कमरे का गेट खुला देखा। इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। घर की जांच करने पर दोनों कमरे खुले मिले और सामान बिखरा हुआ था। डायल 112 पहुंची परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम और सतनाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर में खुले मिले कमरों, अलमारी और बक्सों की तस्वीरें लीं। ये सामान हुआ चोरी शिकायत के अनुसार चोर घर से तीन जोड़ी झुमकी, आठ सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी कंठी, एक जोड़ी पतरी, दो जोड़ी झाले, छह अंगूठियां और छह सोने की चेन चोरी कर ले गए। इसके अलावा चार एटीएम कार्ड और करीब 20 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने किया मामला दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर सतनाली थाने में केस दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत अभियोग संख्या 108 दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर चोरी हुए सामान और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

