जहानाबाद में बिजलीकर्मी को घेरकर 4 गोलियां मारीं:सीने-कंधे में लगी गोली; गांव के युवक से विवाद के बाद 3 आरोपी फरार

जहानाबाद में बिजलीकर्मी को घेरकर 4 गोलियां मारीं:सीने-कंधे में लगी गोली; गांव के युवक से विवाद के बाद 3 आरोपी फरार

जहानाबाद में बिजली विभाग के एक कर्मी को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना शनिवार देर रात हुलासगंज थाना क्षेत्र के उतिमपुर गांव के पास हुई। घायल युवक की पहचान रघुनाथपुर टोला चिमनी निवासी सनी कुमार के रूप में हुई है। सनी को चार गोलियां मारी गईं, जिनमें एक सीने और एक कंधे में लगी है। फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गांव के युवक से हुआ था विवाद सनी कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही अविनाश कुमार से उनका मामूली विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। शनिवार रात सनी अपने दोस्त से मिलकर उतिमपुर गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव से बाहर तीन युवक हथियार लेकर घात लगाए बैठे थे। पकड़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की सनी के अनुसार, जैसे ही वह गांव से बाहर निकले, तीनों युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें चार गोलियां लगीं। एक गोली सीने और दूसरी कंधे में लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद सनी ने अपने मालिक को घटना की जानकारी दी। मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सीने में गोली फंसे होने की आशंका डॉक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि युवक को दो जगह गोली लगी है। उनका एक्सरे और चेस्ट की जांच कराई जा रही है। सीने में गोली फंसे होने की आशंका है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और इलाज जारी है। आपसी विवाद में गोलीबारी का दावा थाना प्रभारी अरविंद किशोर ने बताया कि गांव में हुए आपसी विवाद के कारण गोलीबारी की घटना हुई है। जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप है, उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जहानाबाद में बिजली विभाग के एक कर्मी को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना शनिवार देर रात हुलासगंज थाना क्षेत्र के उतिमपुर गांव के पास हुई। घायल युवक की पहचान रघुनाथपुर टोला चिमनी निवासी सनी कुमार के रूप में हुई है। सनी को चार गोलियां मारी गईं, जिनमें एक सीने और एक कंधे में लगी है। फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गांव के युवक से हुआ था विवाद सनी कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही अविनाश कुमार से उनका मामूली विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था। शनिवार रात सनी अपने दोस्त से मिलकर उतिमपुर गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव से बाहर तीन युवक हथियार लेकर घात लगाए बैठे थे। पकड़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की सनी के अनुसार, जैसे ही वह गांव से बाहर निकले, तीनों युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें चार गोलियां लगीं। एक गोली सीने और दूसरी कंधे में लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद सनी ने अपने मालिक को घटना की जानकारी दी। मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सीने में गोली फंसे होने की आशंका डॉक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि युवक को दो जगह गोली लगी है। उनका एक्सरे और चेस्ट की जांच कराई जा रही है। सीने में गोली फंसे होने की आशंका है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और इलाज जारी है। आपसी विवाद में गोलीबारी का दावा थाना प्रभारी अरविंद किशोर ने बताया कि गांव में हुए आपसी विवाद के कारण गोलीबारी की घटना हुई है। जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप है, उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *