शारतपुर में रक्तदान शिविर:37 से ज्यादा लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, स्वस्थ लोगों से अपील

शारतपुर में रक्तदान शिविर:37 से ज्यादा लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, स्वस्थ लोगों से अपील

गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बशारतपुर स्थित अपना चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 37 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं, चिकित्सकों, समाजसेवियों, सहयोगियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। अपना चैरिटेबल ब्लड बैंक ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अपना चैरिटेबल ब्लड बैंक, बशारतपुर ने लोगों से अपील की कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *