आगरा जनपद के फतेहाबाद में रामलीला समिति का गठन हुआ है। यहां समाजसेवी वेदप्रकाश गुप्ता रामलीला कमेटी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वे पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। फतेहाबाद में दशकों से रामलीला का आयोजन होता आ रहा है, जिसकी भव्यता प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि कहा कि वेदप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में रामलीला बहुत भव्य और अभूतपूर्व होगी। गुप्ता के नियुक्त होने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।

