रामपुर चिकित्सा सेवा संघ शपथ:चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कहा- चिकित्सकों का शोषण नहीं होने देंगे

रामपुर चिकित्सा सेवा संघ शपथ:चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कहा- चिकित्सकों का शोषण नहीं होने देंगे

रामपुर में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा का शपथ ग्रहण समारोह हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि डॉ. यशवीर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और दायित्व की शपथ दिलाई। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी चिकित्सक का किसी भी स्तर पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों के हितों और अधिकारों के लिए संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से कार्य करने की बात कही। बता दें कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ शाखा रामपुर का चुनाव 11 अगस्त 2026 को संपन्न हुआ था। समारोह में प्रदेश महासचिव डॉ. शरद वैश्य, उपाध्यक्ष डॉ. मोहित सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन, वित्त सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, एडिटर डॉ. जमील अंसारी और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *