गणेश पूजा के दौरान मारपीट में घायल मजदूर की मौत:पटना PMCH में तोड़ा दम; मुंगेर में 4 आरोपी गिरफ्तार

गणेश पूजा के दौरान मारपीट में घायल मजदूर की मौत:पटना PMCH में तोड़ा दम; मुंगेर में 4 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के बेलदार टोली में गणेश पूजा के दौरान हुई मारपीट में घायल मजदूर अनिल बिंद (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। 17 सितंबर की रात पूजा के दौरान डांस को लेकर युवकों के दो गुटों में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान अनिल के सिर में ईंट लग गई थी। अनिल ने शनिवार देर शाम पटना पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। रविवार देर शाम उनका शव पटना से मुंगेर स्थित पैतृक घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पॉपकॉर्न बेचकर परिवार चलाते थे अनिल अनिल बिंद बेलदार टोली के रहने वाले थे। वह पॉपकॉर्न और चूसता बेचकर पत्नी पार्वती देवी और चार बेटों नीरज, धीरज, अमन और अमित का भरण-पोषण करते थे। परिवार के अनुसार, उनकी कमाई ही घर का मुख्य सहारा थी। मृतक के बेटे नीरज कुमार ने बताया कि पिता की कमाई से ही चारों भाइयों की पढ़ाई और परिवार का खर्च चलता था। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। डांस के दौरान शुरू हुआ विवाद मोहल्लेवासियों के अनुसार, 17 सितंबर को इलाके में गणेश पूजा के लिए दो प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। रात में डांस के दौरान एक युवक की टी-शर्ट फट गई। इसी दौरान एक युवक के चाकू लेकर डांस करने पर कुछ युवकों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के युवकों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान अनिल के सिर में ईंट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा इलाज में खर्च मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे। कुछ युवकों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू किया और उनके पति के सिर पर ईंट से जोरदार वार किया। अनिल को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज में करीब 1.30 लाख रुपए खर्च हुए। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया। वहां निजी अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर स्थिति में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर शाम उनकी मौत हो गई। पत्नी बोलीं- अब परिवार कैसे चलेगा पार्वती देवी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से खराब है। पति की मौत के बाद चार बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई है। उन्होंने डीएम और एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने के साथ एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की है। 3 नामजद जेल भेजे गए, एक किशोर भी पकड़ा गया वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान डांस को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। इसमें अनिल बिंद गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष के अनुसार, मोहल्लेवासियों के आवेदन पर 9 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें बल्ली राउत, राजकुमार मांझी और अरविंद मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एक किशोर आरोपी को भी पकड़ा गया है, जिसे बाल अधिनियम के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के बेलदार टोली में गणेश पूजा के दौरान हुई मारपीट में घायल मजदूर अनिल बिंद (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। 17 सितंबर की रात पूजा के दौरान डांस को लेकर युवकों के दो गुटों में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान अनिल के सिर में ईंट लग गई थी। अनिल ने शनिवार देर शाम पटना पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। रविवार देर शाम उनका शव पटना से मुंगेर स्थित पैतृक घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पॉपकॉर्न बेचकर परिवार चलाते थे अनिल अनिल बिंद बेलदार टोली के रहने वाले थे। वह पॉपकॉर्न और चूसता बेचकर पत्नी पार्वती देवी और चार बेटों नीरज, धीरज, अमन और अमित का भरण-पोषण करते थे। परिवार के अनुसार, उनकी कमाई ही घर का मुख्य सहारा थी। मृतक के बेटे नीरज कुमार ने बताया कि पिता की कमाई से ही चारों भाइयों की पढ़ाई और परिवार का खर्च चलता था। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। डांस के दौरान शुरू हुआ विवाद मोहल्लेवासियों के अनुसार, 17 सितंबर को इलाके में गणेश पूजा के लिए दो प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। रात में डांस के दौरान एक युवक की टी-शर्ट फट गई। इसी दौरान एक युवक के चाकू लेकर डांस करने पर कुछ युवकों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के युवकों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसी दौरान अनिल के सिर में ईंट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा इलाज में खर्च मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे। कुछ युवकों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू किया और उनके पति के सिर पर ईंट से जोरदार वार किया। अनिल को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज में करीब 1.30 लाख रुपए खर्च हुए। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया। वहां निजी अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर स्थिति में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर शाम उनकी मौत हो गई। पत्नी बोलीं- अब परिवार कैसे चलेगा पार्वती देवी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से खराब है। पति की मौत के बाद चार बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई है। उन्होंने डीएम और एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने के साथ एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की है। 3 नामजद जेल भेजे गए, एक किशोर भी पकड़ा गया वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान डांस को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। इसमें अनिल बिंद गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष के अनुसार, मोहल्लेवासियों के आवेदन पर 9 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें बल्ली राउत, राजकुमार मांझी और अरविंद मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एक किशोर आरोपी को भी पकड़ा गया है, जिसे बाल अधिनियम के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *