बेगूसराय के भगवानपुर में तीन दिन पहले 18 साल के साजन की हत्या उसके दोस्त शिवम ने अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर की थी। करीब एक साल से साजन और शिवम की बहन के बीच अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी के बाद तीन महीने पहले शिवम ने साजन को समझाया था, मारपीट भी की थी। शिवम की बहन ऑर्केस्ट्रा डांसर है। करीब 10 दिन पहले भगवानपुर में आयोजित जन्माष्टमी के मेले में शिवम की बहन लाली आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम करने आई थी। इस प्रोग्राम में सबसे आगे साजन उर्फ गोलू मौजूद था और जमकर तालियां बजा रहा था। इस पर भी शिवम काफी गुस्सा में आ गया और उसी दिन से उसने साजन की हत्या की प्लानिंग करनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम और उसके तीन दोस्त राजा, बिट्टू, गौरव उर्फ गोरखा को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात में यूज बाइक, हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। साजन की हत्या का क्या मामला है? हत्या के पीछे की कहानी क्या है? हत्या का खुलासा कैसे हुआ? मृतक साजन के परिजन का क्या कहना है? पढ़िए, पूरी रिपोर्ट। पहले खबर से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए साजन की हत्या का मामला क्या है? बेगूसराय के भरडीहा गांव के रहने वाले साजन कुमार उर्फ गोलू (18) की तीन दिन पहले कनपटी के पास एक गोली मारकर हत्या की गई थी। गोली आरपार हो गई थी, उसके शरीर पर घसीटे जाने के भी निशान मिले थे। साजन की लाश उसके घर से करीब 2 किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिली थी। साजन लूटपाट के मामले में दो बार बाल सुधार गृह जा चुका था, 4 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बघेला चौर हंडालपुर के पास की है। साजन कुमार उर्फ गोलू (18) की हत्या के 36 घंटे बाद पिता अरविंद पासवान दिल्ली से अपने गांव पहुंचे। इसके बाद रविवार को साजन का अंतिम संस्कार तेघड़ा गंगा घाट पर कर दिया गया। मामले में मृतक की मां के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। अब हत्या के पीछे की कहानी जानिए भरडीहा के पड़ोसी गांव बगरस की रहने वाली लाली कुमारी आर्केस्ट्रा डांसर का काम करती है। 1 साल पहले एक डांस प्रोग्राम देखने के दौरान ही साजन उर्फ गोलू को लाली पसंद आ गई थी। साजन ने उसे अपने दिल की बात बताई। लाली ने पहले इनकार कर दिया, लेकिन किसी तरह साजन ने लाली को कन्विन्स कर लिया और दोनों ने एक दूसरे का नंबर ले लिया। इसके बाद साजन की दोस्ती लाली के भाई शिवम से भी हो गई। करीब चार महीने पहले किसी ने लाली और साजन को एक साथ देखा, जिसकी जानकारी शिवम को दी। शिवम ने अपनी बहन और साजन को पहले समझाया। लेकिन इसके बावजूद लाली और साजन मिलते रहे। लाली इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव थी। उसने साजन के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें “लव यू जान” लिखा था। लाली ने इंस्टाग्राम पर दो प्रोफाइल बनाई थी, एक प्रोफाइल में उसने साजन के साथ अपनी तस्वीर लगाई थी, जिसके डिस्क्रिप्शन में लिखा था- माय लाइफ माय हस्बैंड जी, जबकि लाली कुंवारी थी। सोशल मीडिया अकाउंट और अपने बहन के प्रेम प्रसंग से शिवम काफी आक्रोशित था। जानकारी के मुताबिक, तीन महीने पहले शिवम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजन उर्फ गोलू की पिटाई की थी। उस वक्त शिवम ने साजन से कहा था कि मेरी बहन की जिंदगी से दूर हो जाओ, लेकिन दोनों एक दूसरे की जिंदगी से हटने के लिए तैयार नहीं थे। 5 लड़कों संग साजन के घर पहुंचा था शिवम शुक्रवार की देर शाम साजन अपने घर पर था। तभी शिवम, राजा, बिट्टू, विकास, गौरव उर्फ गोरखा और अनिल कुमार उसके घर पर R-15 एवं पल्सर बाइक से आए और साजन को समोसा खिलाने, घूमने की बात कह कर साथ ले गए। दरवाजे पर उस समय साजन का भाई अंशु भी खड़ा था। अंशु ने साजन को शिवम और उसके दोस्तों के साथ जाते हुए का फोटो-वीडियो भी बना लिया था। काफी देर तक जब साजन घर नहीं आया, तो उसकी मां शिवम समेत उसके सभी दोस्तों को कॉल करने लगी। किसी ने साजन की मां का नंबर ब्लॉक कर दिया, तो किसी ने कहा कि वो कुछ नहीं जानता। हालांकि, देर रात साजन के साथ गए एक लड़के ने उसकी मां को कॉल कर बताया कि तुम्हारे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। साजन की मां ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। कॉल करने वाले लड़के के बताए जगह पर जब पुलिस और साजन के परिजन पहुंचे तो वहां उसकी लाश पड़ी थी। उसके कनपटी में गोली लगी थी। मृतक साजन की मां सविता देवी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसपी मनीष ने बताया कि इस मामले में बगरस गांव के रहने वाले शिवम कुमार, राजा कुमार, बिट्टू कुमार एवं गौरव कुमार उर्फ गोरखा को गिरफ्तार कर लिया गया है। साजन की हत्या के बाद लाली ने बंद किया एक सोशल मीडिया अकाउंट सूत्रों का कहना है कि साजन उर्फ गोलू एक साल से प्यार करता था, जिसकी जानकारी उसके सभी दोस्तों को भी थी। लेकिन दिसंबर महीने में एक प्राइवेट फाइनेंस स्टाफ से लूटपाट के बाद साजन को जब बाल सुधार गृह के लिए भेज दिया गया तो दोस्तों ने भी उससे दूरी बना ली। मृतका की मां सविता देवी ने दर्ज कराए गए FIR में आरोप लगाया है कि शिवम, राजा, बिट्टू, विकास, गौरव एवं अनिल दो बाइक से आए। शिवम R-15 बाइक पर बिट्टू एवं राजा को बिठाए हुए था, जबकि पल्सर बाइक अनिल चला रहा था और पीछे गौरव एवं विकास को बैठाए हुआ था। शिवम की बहन से मेरा बेटा बातचीत करता था, इसलिए वह मेरे बेटा से दुश्मनी रखता था। लेकिन बाहर से दोस्त की तरह दिखता था। दोनों बाइक से आए सभी लड़के शिवम के दोस्त थे और मेरा बेटा भी उन लोगों के साथ रहता था। सभी लोग मेरे घर पर आए और साजन को यह कह कर ले गए कि चलो मेहदौली में समोसा खिलाएंगे। ‘साजन ने जाने से मना किया, लेकिन जिद करके सभी मेरे बेटे को ले गए’ सविता देवी ने कहा कि साजन ने जाने से मना भी किया था, लेकिन जिद करके कहा कि तुरंत आ जाएंगे। इसके बाद मेरे बेटे को शिवम ने अपने बाइक पर बैठा लिया। दो घंटा बीत जाने के बाद जब मेरा बेटा घर नहीं आया तो हमने उसे फोन करना शुरू किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बिट्टू को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था। राजा को कॉल किया तो उसने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया। राजा के दूसरे नंबर पर फोन किया तो उसने उठा। उससे अपने बेटे के बारे में पूछा तो हमने कहा कि तुम्हारे बेटा को हम सब मिलकर गोली मार दिए हैं। जब उससे पूछे कि साजन कहां है तो उसने बताया कि बघेला चौर में लाश फेंक दिया गया। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे, जहां खून गिरा मिला, लेकिन लाश नहीं था। फिर पुलिस को फोन किए तो पुलिस आई और काफी खोजबीन के बाद 2 किलोमीटर दूर बघेला चौर से सरैंचा जाने वाले रास्ते के पास झाड़ी में साजन की लाश फेंका हुआ था। पूरा शरीर खून से लथपथ था। सविता देवी ने आरोप लगाया है कि 3 महीना पहले बगरस के रहने वाले सज्जन सहनी के घर दारू बेचने के कारण पुलिस की रेड पड़ी। उसे शक था कि मेरे बेटा साजन ने ही पुलिस को सूचना दी है। इसके बाद सज्जन सहनी, रामराजी सहनी एवं छुटाकी सहनी ने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी और छेड़खानी के केस में फंसाया। मारपीट कर सिर फोड़ दिया था, जिसका मामला हमने कोर्ट में दर्ज कराया तो सभी आरोपियों ने हत्या करने की धमकी दिया। कहा था कि केस नहीं उठाओगे तो सबक सिखा देंगे। बेगूसराय के भगवानपुर में तीन दिन पहले 18 साल के साजन की हत्या उसके दोस्त शिवम ने अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर की थी। करीब एक साल से साजन और शिवम की बहन के बीच अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी के बाद तीन महीने पहले शिवम ने साजन को समझाया था, मारपीट भी की थी। शिवम की बहन ऑर्केस्ट्रा डांसर है। करीब 10 दिन पहले भगवानपुर में आयोजित जन्माष्टमी के मेले में शिवम की बहन लाली आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम करने आई थी। इस प्रोग्राम में सबसे आगे साजन उर्फ गोलू मौजूद था और जमकर तालियां बजा रहा था। इस पर भी शिवम काफी गुस्सा में आ गया और उसी दिन से उसने साजन की हत्या की प्लानिंग करनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम और उसके तीन दोस्त राजा, बिट्टू, गौरव उर्फ गोरखा को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात में यूज बाइक, हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। साजन की हत्या का क्या मामला है? हत्या के पीछे की कहानी क्या है? हत्या का खुलासा कैसे हुआ? मृतक साजन के परिजन का क्या कहना है? पढ़िए, पूरी रिपोर्ट। पहले खबर से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए साजन की हत्या का मामला क्या है? बेगूसराय के भरडीहा गांव के रहने वाले साजन कुमार उर्फ गोलू (18) की तीन दिन पहले कनपटी के पास एक गोली मारकर हत्या की गई थी। गोली आरपार हो गई थी, उसके शरीर पर घसीटे जाने के भी निशान मिले थे। साजन की लाश उसके घर से करीब 2 किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिली थी। साजन लूटपाट के मामले में दो बार बाल सुधार गृह जा चुका था, 4 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बघेला चौर हंडालपुर के पास की है। साजन कुमार उर्फ गोलू (18) की हत्या के 36 घंटे बाद पिता अरविंद पासवान दिल्ली से अपने गांव पहुंचे। इसके बाद रविवार को साजन का अंतिम संस्कार तेघड़ा गंगा घाट पर कर दिया गया। मामले में मृतक की मां के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। अब हत्या के पीछे की कहानी जानिए भरडीहा के पड़ोसी गांव बगरस की रहने वाली लाली कुमारी आर्केस्ट्रा डांसर का काम करती है। 1 साल पहले एक डांस प्रोग्राम देखने के दौरान ही साजन उर्फ गोलू को लाली पसंद आ गई थी। साजन ने उसे अपने दिल की बात बताई। लाली ने पहले इनकार कर दिया, लेकिन किसी तरह साजन ने लाली को कन्विन्स कर लिया और दोनों ने एक दूसरे का नंबर ले लिया। इसके बाद साजन की दोस्ती लाली के भाई शिवम से भी हो गई। करीब चार महीने पहले किसी ने लाली और साजन को एक साथ देखा, जिसकी जानकारी शिवम को दी। शिवम ने अपनी बहन और साजन को पहले समझाया। लेकिन इसके बावजूद लाली और साजन मिलते रहे। लाली इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव थी। उसने साजन के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें “लव यू जान” लिखा था। लाली ने इंस्टाग्राम पर दो प्रोफाइल बनाई थी, एक प्रोफाइल में उसने साजन के साथ अपनी तस्वीर लगाई थी, जिसके डिस्क्रिप्शन में लिखा था- माय लाइफ माय हस्बैंड जी, जबकि लाली कुंवारी थी। सोशल मीडिया अकाउंट और अपने बहन के प्रेम प्रसंग से शिवम काफी आक्रोशित था। जानकारी के मुताबिक, तीन महीने पहले शिवम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजन उर्फ गोलू की पिटाई की थी। उस वक्त शिवम ने साजन से कहा था कि मेरी बहन की जिंदगी से दूर हो जाओ, लेकिन दोनों एक दूसरे की जिंदगी से हटने के लिए तैयार नहीं थे। 5 लड़कों संग साजन के घर पहुंचा था शिवम शुक्रवार की देर शाम साजन अपने घर पर था। तभी शिवम, राजा, बिट्टू, विकास, गौरव उर्फ गोरखा और अनिल कुमार उसके घर पर R-15 एवं पल्सर बाइक से आए और साजन को समोसा खिलाने, घूमने की बात कह कर साथ ले गए। दरवाजे पर उस समय साजन का भाई अंशु भी खड़ा था। अंशु ने साजन को शिवम और उसके दोस्तों के साथ जाते हुए का फोटो-वीडियो भी बना लिया था। काफी देर तक जब साजन घर नहीं आया, तो उसकी मां शिवम समेत उसके सभी दोस्तों को कॉल करने लगी। किसी ने साजन की मां का नंबर ब्लॉक कर दिया, तो किसी ने कहा कि वो कुछ नहीं जानता। हालांकि, देर रात साजन के साथ गए एक लड़के ने उसकी मां को कॉल कर बताया कि तुम्हारे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। साजन की मां ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। कॉल करने वाले लड़के के बताए जगह पर जब पुलिस और साजन के परिजन पहुंचे तो वहां उसकी लाश पड़ी थी। उसके कनपटी में गोली लगी थी। मृतक साजन की मां सविता देवी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसपी मनीष ने बताया कि इस मामले में बगरस गांव के रहने वाले शिवम कुमार, राजा कुमार, बिट्टू कुमार एवं गौरव कुमार उर्फ गोरखा को गिरफ्तार कर लिया गया है। साजन की हत्या के बाद लाली ने बंद किया एक सोशल मीडिया अकाउंट सूत्रों का कहना है कि साजन उर्फ गोलू एक साल से प्यार करता था, जिसकी जानकारी उसके सभी दोस्तों को भी थी। लेकिन दिसंबर महीने में एक प्राइवेट फाइनेंस स्टाफ से लूटपाट के बाद साजन को जब बाल सुधार गृह के लिए भेज दिया गया तो दोस्तों ने भी उससे दूरी बना ली। मृतका की मां सविता देवी ने दर्ज कराए गए FIR में आरोप लगाया है कि शिवम, राजा, बिट्टू, विकास, गौरव एवं अनिल दो बाइक से आए। शिवम R-15 बाइक पर बिट्टू एवं राजा को बिठाए हुए था, जबकि पल्सर बाइक अनिल चला रहा था और पीछे गौरव एवं विकास को बैठाए हुआ था। शिवम की बहन से मेरा बेटा बातचीत करता था, इसलिए वह मेरे बेटा से दुश्मनी रखता था। लेकिन बाहर से दोस्त की तरह दिखता था। दोनों बाइक से आए सभी लड़के शिवम के दोस्त थे और मेरा बेटा भी उन लोगों के साथ रहता था। सभी लोग मेरे घर पर आए और साजन को यह कह कर ले गए कि चलो मेहदौली में समोसा खिलाएंगे। ‘साजन ने जाने से मना किया, लेकिन जिद करके सभी मेरे बेटे को ले गए’ सविता देवी ने कहा कि साजन ने जाने से मना भी किया था, लेकिन जिद करके कहा कि तुरंत आ जाएंगे। इसके बाद मेरे बेटे को शिवम ने अपने बाइक पर बैठा लिया। दो घंटा बीत जाने के बाद जब मेरा बेटा घर नहीं आया तो हमने उसे फोन करना शुरू किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बिट्टू को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था। राजा को कॉल किया तो उसने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया। राजा के दूसरे नंबर पर फोन किया तो उसने उठा। उससे अपने बेटे के बारे में पूछा तो हमने कहा कि तुम्हारे बेटा को हम सब मिलकर गोली मार दिए हैं। जब उससे पूछे कि साजन कहां है तो उसने बताया कि बघेला चौर में लाश फेंक दिया गया। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे, जहां खून गिरा मिला, लेकिन लाश नहीं था। फिर पुलिस को फोन किए तो पुलिस आई और काफी खोजबीन के बाद 2 किलोमीटर दूर बघेला चौर से सरैंचा जाने वाले रास्ते के पास झाड़ी में साजन की लाश फेंका हुआ था। पूरा शरीर खून से लथपथ था। सविता देवी ने आरोप लगाया है कि 3 महीना पहले बगरस के रहने वाले सज्जन सहनी के घर दारू बेचने के कारण पुलिस की रेड पड़ी। उसे शक था कि मेरे बेटा साजन ने ही पुलिस को सूचना दी है। इसके बाद सज्जन सहनी, रामराजी सहनी एवं छुटाकी सहनी ने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी और छेड़खानी के केस में फंसाया। मारपीट कर सिर फोड़ दिया था, जिसका मामला हमने कोर्ट में दर्ज कराया तो सभी आरोपियों ने हत्या करने की धमकी दिया। कहा था कि केस नहीं उठाओगे तो सबक सिखा देंगे।

