क्राइम रिपोर्टर|गोपालगंज/ पंचदेवरी कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार-भृंगीचक मार्ग पर तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने हथियार के बल पर एक आभूषण व्यवसायी से 50 लाख रुपये के जेवर और नकद लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर व्यवसायी को जख्मी कर दिया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस दौरान बदमाश अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए। भृंगीचक निवासी हरेंद्र वर्मा की जमुनहा बाजार स्थित राजेंद्र मोड़ के पास सोने-चांदी की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर वह जेवर और नकदी झोले में लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जमुनहा बाजार और भृंगीचक के बीच बांसवारी के पास सुनसान जगह पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जब बदमाशों ने झोला छीनने का प्रयास किया, तो हरेंद्र वर्मा करीब पांच मिनट तक उनसे भिड़ गए। इसी दौरान बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी व्यवसायी को जमुनहा बाजार के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम मुस्तैद, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी: घटना की सूचना मिलते ही हथुआ डीएसपी राजकुमार साह, एसटीएफ डीएसपी महताब आलम, मीरगंज इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए बाजार व आसपास के पिछले दो-चार दिनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की बरामद बाइक। क्राइम रिपोर्टर|गोपालगंज/ पंचदेवरी कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार-भृंगीचक मार्ग पर तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने हथियार के बल पर एक आभूषण व्यवसायी से 50 लाख रुपये के जेवर और नकद लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर व्यवसायी को जख्मी कर दिया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस दौरान बदमाश अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए। भृंगीचक निवासी हरेंद्र वर्मा की जमुनहा बाजार स्थित राजेंद्र मोड़ के पास सोने-चांदी की दुकान है। शाम को दुकान बंद कर वह जेवर और नकदी झोले में लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जमुनहा बाजार और भृंगीचक के बीच बांसवारी के पास सुनसान जगह पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जब बदमाशों ने झोला छीनने का प्रयास किया, तो हरेंद्र वर्मा करीब पांच मिनट तक उनसे भिड़ गए। इसी दौरान बदमाशों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी व्यवसायी को जमुनहा बाजार के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम मुस्तैद, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी: घटना की सूचना मिलते ही हथुआ डीएसपी राजकुमार साह, एसटीएफ डीएसपी महताब आलम, मीरगंज इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए बाजार व आसपास के पिछले दो-चार दिनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की बरामद बाइक।

