छापेमारी कर पुलिस ने करोड़ों के मादक पदार्थ किए बरामद

छापेमारी कर पुलिस ने करोड़ों के मादक पदार्थ किए बरामद

शाहपुर | अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शाहपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार सुबह छापेमारी कर करोड़ों रुपए के अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। जगदीशपुर एसडीपीओ राहुल कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है, जिसके तुरंत बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा छापेमारी कर करीब 315 ग्राम हेरोइन, करीब 164 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा नशीले पाउडर और करीब 3 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। इन सभी अवैध मादक पदार्थों की बाजार कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा की है। इस मामले में छः लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। शाहपुर | अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शाहपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार सुबह छापेमारी कर करोड़ों रुपए के अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। जगदीशपुर एसडीपीओ राहुल कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है, जिसके तुरंत बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा छापेमारी कर करीब 315 ग्राम हेरोइन, करीब 164 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा नशीले पाउडर और करीब 3 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। इन सभी अवैध मादक पदार्थों की बाजार कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा की है। इस मामले में छः लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *