दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया है। पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर 2026 को शाम करीब 7 बजे उनकी बेटी बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार ने जब उसकी तलाश की, तो पता चला कि वह महेंद्र यादव के बेटे गोलू कुमार के साथ गई है। गोलू कुमार दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के लाधा गांव का रहने वाला है। पिता ने गोलू कुमार, उसके पिता महेंद्र यादव, मां इंद्रशन देवी और दीपक कुमार पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पिता ने आशंका जताई है कि अगर उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी इन चारों और उनके परिवार की होगी। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया है। पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर 2026 को शाम करीब 7 बजे उनकी बेटी बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार ने जब उसकी तलाश की, तो पता चला कि वह महेंद्र यादव के बेटे गोलू कुमार के साथ गई है। गोलू कुमार दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के लाधा गांव का रहने वाला है। पिता ने गोलू कुमार, उसके पिता महेंद्र यादव, मां इंद्रशन देवी और दीपक कुमार पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पिता ने आशंका जताई है कि अगर उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी इन चारों और उनके परिवार की होगी। कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

