​गया- जिला फुटबॉल लीग का आगाज, दो महीने चलेगा रोमांच:22 टीमें ले रही हैं भाग; अनुशासनहीनता पर 6 टीमों को किया गया निलंबित ​

​गया- जिला फुटबॉल लीग का आगाज, दो महीने चलेगा रोमांच:22 टीमें ले रही हैं भाग; अनुशासनहीनता पर 6 टीमों को किया गया निलंबित ​

गया जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सीनियर और जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का रंगारंग आगाज हो गया है। यह प्रतियोगिता लगभग 70 वर्षों से लगातार संघ की ओर से आयोजित की जा रही है। इस बार लीग में कुल 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 10 टीमें सीनियर डिवीजन और 12 टीमें जूनियर डिवीजन में खेल रही हैं। ​अनुशासनहीनता के कारण इस बार 6 टीमों को टूर्नामेंट से निलंबित कर बाहर कर दिया गया है। पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता में 28 टीमों ने भाग लिया था। ​22 नवंबर को होगा फाइनल मैच लीग का पहला चरण 18 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 22 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा, दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में ‘डॉ. फरासत हुसैन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट’ का भी आयोजन किया जाएगा। ​सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि गया को कभी ‘फुटबॉल का मक्का’ कहा जाता था। हालांकि, अब यहां खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राउंड की काफी कमी है। ​खिलाड़ियों के पास प्रैक्टिस के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। मल्टीपर्पस ग्राउंड होने के कारण यहां अन्य गतिविधियां भी होती हैं। इसके बावजूद, संघ अपने स्तर पर मैदान को मेंटेन कर खेलों का सफल आयोजन करा रहा है। संघ के अध्यक्ष ​राकेश रंजन गया जिला फुटबॉल संघ पिछले 70 सालों से यह लीग आयोजित कर रहा है। हमारा मकसद स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ा कर स्टेट और नेशनल लेवल तक पहुंचाना है। स्टेडियम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और जिला प्रशासन से भी पूरा सहयोग नहीं मिल पाता है। फिर भी हम मेहनत करके ग्राउंड को मेंटेन रखते हैं ताकि खेल का आयोजन लगातार होता रहे। ‘जैसे-जैसे टीमें तैयार होंगी, मुकाबले और रोमांचक होंगे’ संघ के सचिव ​मोहम्मद खतीब ने बताया कि आज लीग की शुरुआत हो गई है। शुरुआत में खेल थोड़ा धीमा है, लेकिन जैसे-जैसे टीमें तैयार होंगी, मुकाबले और रोमांचक होंगे। उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता की वजह से 6 टीमों को बाहर किया गया है। हमारे पास अभी 22 टीमें हैं। 22 नवंबर को फाइनल का अनुमानित समय रखा गया हैगया में 70 सालों से चली आ रही जिला फुटबॉल लीग का शानदार आगाज हो चुका है। इस बार 22 टीमें मैदान में उतर रही हैं, जबकि अनुशासनहीनता के कारण 6 टीमों को बाहर कर दिया गया है। करीब दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का ग्रैंड फाइनल 22 नवंबर को होगा। गया में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी से फुटबॉल थोड़ा पीछे हुआ है, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह फिर से अपनी पुरानी पहचान हासिल करेगा। गया जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सीनियर और जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का रंगारंग आगाज हो गया है। यह प्रतियोगिता लगभग 70 वर्षों से लगातार संघ की ओर से आयोजित की जा रही है। इस बार लीग में कुल 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें 10 टीमें सीनियर डिवीजन और 12 टीमें जूनियर डिवीजन में खेल रही हैं। ​अनुशासनहीनता के कारण इस बार 6 टीमों को टूर्नामेंट से निलंबित कर बाहर कर दिया गया है। पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता में 28 टीमों ने भाग लिया था। ​22 नवंबर को होगा फाइनल मैच लीग का पहला चरण 18 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 22 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा, दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में ‘डॉ. फरासत हुसैन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट’ का भी आयोजन किया जाएगा। ​सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि गया को कभी ‘फुटबॉल का मक्का’ कहा जाता था। हालांकि, अब यहां खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राउंड की काफी कमी है। ​खिलाड़ियों के पास प्रैक्टिस के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। मल्टीपर्पस ग्राउंड होने के कारण यहां अन्य गतिविधियां भी होती हैं। इसके बावजूद, संघ अपने स्तर पर मैदान को मेंटेन कर खेलों का सफल आयोजन करा रहा है। संघ के अध्यक्ष ​राकेश रंजन गया जिला फुटबॉल संघ पिछले 70 सालों से यह लीग आयोजित कर रहा है। हमारा मकसद स्थानीय खिलाड़ियों को आगे बढ़ा कर स्टेट और नेशनल लेवल तक पहुंचाना है। स्टेडियम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और जिला प्रशासन से भी पूरा सहयोग नहीं मिल पाता है। फिर भी हम मेहनत करके ग्राउंड को मेंटेन रखते हैं ताकि खेल का आयोजन लगातार होता रहे। ‘जैसे-जैसे टीमें तैयार होंगी, मुकाबले और रोमांचक होंगे’ संघ के सचिव ​मोहम्मद खतीब ने बताया कि आज लीग की शुरुआत हो गई है। शुरुआत में खेल थोड़ा धीमा है, लेकिन जैसे-जैसे टीमें तैयार होंगी, मुकाबले और रोमांचक होंगे। उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता की वजह से 6 टीमों को बाहर किया गया है। हमारे पास अभी 22 टीमें हैं। 22 नवंबर को फाइनल का अनुमानित समय रखा गया हैगया में 70 सालों से चली आ रही जिला फुटबॉल लीग का शानदार आगाज हो चुका है। इस बार 22 टीमें मैदान में उतर रही हैं, जबकि अनुशासनहीनता के कारण 6 टीमों को बाहर कर दिया गया है। करीब दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का ग्रैंड फाइनल 22 नवंबर को होगा। गया में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी से फुटबॉल थोड़ा पीछे हुआ है, लेकिन हमें उम्मीद है कि यह फिर से अपनी पुरानी पहचान हासिल करेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *