सोनीपत में संगठन मजबूती पर कांग्रेस ने की बैठक:जिलाअध्यक्ष ने ली बैठक, दो ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त; बाकी ब्लॉकों के नाम जल्द घोषित होंगे

सोनीपत में संगठन मजबूती पर कांग्रेस ने की बैठक:जिलाअध्यक्ष ने ली बैठक, दो ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त; बाकी ब्लॉकों के नाम जल्द घोषित होंगे

सोनीपत के सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक कार्यकारिणी बैठक हुई। बैठक में संगठन को ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच पहुंच बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई। शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक स्तर पर कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। ब्लॉक स्तर पर जल्द घोषित होंगे अध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष कमल दिवान ने की, जबकि जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष संजीव दहिया विशेष रूप से मौजूद रहे। कमल दिवान ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। दो ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि शेष ब्लॉकों के अध्यक्षों के नाम तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही इनके नामों की घोषणा की जाएगी। बूथ और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की ताकत कमल दिवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसके बूथ और ब्लॉक स्तर के निष्ठावान कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार के साथ-साथ जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, जलभराव और बिजली संकट जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद कार्यकारिणी की बैठक के बाद विशेष जनसंपर्क बैठक आयोजित की गई। इसमें नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। वार्ड स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रूपरेखा तैयार की गई। शहरी-ग्रामीण इकाई मिलकर बढ़ाएगी जनाधार ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि शहरी और ग्रामीण कांग्रेस इकाइयां आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने का आह्वान किया। ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक में उपाध्यक्ष सतपाल कौशिक, प्रशांत शर्मा और अमनदीप पाराशर, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, महासचिव देवेंद्र शर्मा, आशा अहलावत, अनुज छावड़ा, सौरव सचदेवा, दयानंद वाल्मीकि और राजेश सेवली मौजूद रहे। सचिवों में राजेश कालूपुर, पायल मलिक, सीमा वर्मा, साहिल राणा, हरिओम सरोहा, कुलदीप देशवाल, नरेंद्र हुड्डा, जयवीर राठी, प्रेम रेलन और अंकित मेहता शामिल रहे। एमसी-1 से ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चावला और एमसी-2 से ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र मलिक सहित पुनीत राणा, नीतू दहिया, ऋतुराज, लीलू प्रधान, समुद्र समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *