बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:PK के 5 MLC कैंडिडेट घोषित, ट्रेन में कपड़े फाड़ने लगी लड़की, DM-SP ने गाया ‘दोस्ताना’ फिल्म का गाना

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:PK के 5 MLC कैंडिडेट घोषित, ट्रेन में कपड़े फाड़ने लगी लड़की, DM-SP ने गाया ‘दोस्ताना’ फिल्म का गाना

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सामने आ रही है। MLC की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। वहीं दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट मांगने पर एक लड़की ने अपने कपड़े फाड़ लिए और TTE को फंसाने की कोशिश की। वीडियो में वह गाली-गलौज करती हुई भी सुनाई दे रही है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. PK के 5 MLC कैंडिडेट घोषित, पटना शिक्षक से दिव्या बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई, जिसमें दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय, दरभंगा स्नातक सीट से रवींद्र यादव और सारण शिक्षक सीट से अफाक अहमद को उम्मीदवार बनाया है। पूरी खबर पढ़ें 2. TTE ने टिकट मांगा, लड़की फाड़ने लगी अपने कपड़े दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट मांगने पर एक लड़की ने अपने कपड़े फाड़ लिए और TTE को फंसाने की कोशिश की। वीडियो में वह गाली-गलौज करती हुई भी सुनाई दे रही है। इसके बाद वह कहती है, “जादे करबअ त ठेल देब ओन्ने, भले जाएब जेल।” लड़की यह भी कहती है कि वह मुन्ना तिवारी की बहन है। पूरी खबर पढ़ें 3. शव बदलकर परिजनों को दूसरी लाश सौंपी मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां इलाज के दौरान जान गंवाने वाले एक बुजुर्ग का शव भी सुरक्षित नहीं रह सका। पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मियों ने मृतक बिगन दास की जगह पर लावारिस पुरुष की बॉडी सौंप दी। पूरी खबर पढ़ें 4. साड़ी में निकली महिला 7 साल बाद बुर्के में मिली मुंगेर में 7 साल पहले गायब हुई महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। 2019 में ससुराल से लापता हुई मौसम कुमारी को पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर 1700 किमी दूर हैदराबाद से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने प्रेमी जुबैर के साथ रह रही थी और उसके दो बच्चे भी हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. मीट हाउस में शराब परोसते 6 गिरफ्तार सीतामढ़ी में शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर एक मीट हाउस में शराब परोसने का मामला सामने आया है। शहर के सोनापट्टी स्थित मड़वाड़ी मिडिल स्कूल के सामने जयसवाल मीट हाउस में नगर थाना पुलिस ने अचानक छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान मीट हाउस में शराब पीते मिले मैनेजर संजीव कुमार समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूरी खबर पढ़ें 6. असम में गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की गला रेतकर हत्या गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के दहींभत्ता गांव निवासी 32 वर्षीय सिविल इंजीनियर दीपक ठाकुर की असम के नवगांव में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना 16 सितंबर की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने 17 सितंबर की सुबह तालाब से उनका शव बरामद किया। तीन दिन बाद शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के दौरान पिता रामप्रीत ठाकुर ने बेटे को मुखाग्नि दी। पूरी खबर पढ़ें 7. MLC बंशीधर बृजवासी को मिल रही धमकियां मुजफ्फरपुर में निर्दलीय MLC बंशीधर बृजवासी को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां, गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थी। जिसको लेकर काजीमोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 8. DM-SP ने एक साथ गाया दोस्ताना फिल्म का गाना जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में शनिवार शाम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जमुई के डीएम और एसपी ने मंच पर फिल्म ‘दोस्ताना’ का मशहूर गाना ‘बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ गाया। दोनों अधिकारियों की जुगलबंदी ने सबका ध्यान खींचा। गाना शुरू होते ही दर्शक तालियां बजाने लगे और पूरा स्टेडियम गूंज उठा। पूरी खबर पढ़ें 9. सरकारी स्कूल में बार बालाओं का अश्लील डांस सीतामढ़ी के एक सरकारी स्कूल में गणेश पूजा के दौरान बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो नानपुर प्रखंड के रायपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल उच्च विद्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में बने मंच पर महिला डांसर अश्लील गानों पर नाचती दिख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. पूरे बिहार में कल छिटपुट जगहों पर बारिश की संभावना बिहार में मानसून की रफ्तार कमजोर हो रही है। हालांकि कल यानी सोमवार को पूरे बिहार में छिटपुट जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के सभी 38 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सामने आ रही है। MLC की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। वहीं दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट मांगने पर एक लड़की ने अपने कपड़े फाड़ लिए और TTE को फंसाने की कोशिश की। वीडियो में वह गाली-गलौज करती हुई भी सुनाई दे रही है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. PK के 5 MLC कैंडिडेट घोषित, पटना शिक्षक से दिव्या बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई, जिसमें दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय, दरभंगा स्नातक सीट से रवींद्र यादव और सारण शिक्षक सीट से अफाक अहमद को उम्मीदवार बनाया है। पूरी खबर पढ़ें 2. TTE ने टिकट मांगा, लड़की फाड़ने लगी अपने कपड़े दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट मांगने पर एक लड़की ने अपने कपड़े फाड़ लिए और TTE को फंसाने की कोशिश की। वीडियो में वह गाली-गलौज करती हुई भी सुनाई दे रही है। इसके बाद वह कहती है, “जादे करबअ त ठेल देब ओन्ने, भले जाएब जेल।” लड़की यह भी कहती है कि वह मुन्ना तिवारी की बहन है। पूरी खबर पढ़ें 3. शव बदलकर परिजनों को दूसरी लाश सौंपी मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां इलाज के दौरान जान गंवाने वाले एक बुजुर्ग का शव भी सुरक्षित नहीं रह सका। पोस्टमॉर्टम हाउस के कर्मियों ने मृतक बिगन दास की जगह पर लावारिस पुरुष की बॉडी सौंप दी। पूरी खबर पढ़ें 4. साड़ी में निकली महिला 7 साल बाद बुर्के में मिली मुंगेर में 7 साल पहले गायब हुई महिला को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। 2019 में ससुराल से लापता हुई मौसम कुमारी को पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर 1700 किमी दूर हैदराबाद से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने प्रेमी जुबैर के साथ रह रही थी और उसके दो बच्चे भी हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. मीट हाउस में शराब परोसते 6 गिरफ्तार सीतामढ़ी में शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर एक मीट हाउस में शराब परोसने का मामला सामने आया है। शहर के सोनापट्टी स्थित मड़वाड़ी मिडिल स्कूल के सामने जयसवाल मीट हाउस में नगर थाना पुलिस ने अचानक छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान मीट हाउस में शराब पीते मिले मैनेजर संजीव कुमार समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूरी खबर पढ़ें 6. असम में गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की गला रेतकर हत्या गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के दहींभत्ता गांव निवासी 32 वर्षीय सिविल इंजीनियर दीपक ठाकुर की असम के नवगांव में गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना 16 सितंबर की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने 17 सितंबर की सुबह तालाब से उनका शव बरामद किया। तीन दिन बाद शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के दौरान पिता रामप्रीत ठाकुर ने बेटे को मुखाग्नि दी। पूरी खबर पढ़ें 7. MLC बंशीधर बृजवासी को मिल रही धमकियां मुजफ्फरपुर में निर्दलीय MLC बंशीधर बृजवासी को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां, गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थी। जिसको लेकर काजीमोहम्मदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 8. DM-SP ने एक साथ गाया दोस्ताना फिल्म का गाना जमुई के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में शनिवार शाम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जमुई के डीएम और एसपी ने मंच पर फिल्म ‘दोस्ताना’ का मशहूर गाना ‘बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ गाया। दोनों अधिकारियों की जुगलबंदी ने सबका ध्यान खींचा। गाना शुरू होते ही दर्शक तालियां बजाने लगे और पूरा स्टेडियम गूंज उठा। पूरी खबर पढ़ें 9. सरकारी स्कूल में बार बालाओं का अश्लील डांस सीतामढ़ी के एक सरकारी स्कूल में गणेश पूजा के दौरान बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो नानपुर प्रखंड के रायपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन सह मॉडल उच्च विद्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में बने मंच पर महिला डांसर अश्लील गानों पर नाचती दिख रही हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. पूरे बिहार में कल छिटपुट जगहों पर बारिश की संभावना बिहार में मानसून की रफ्तार कमजोर हो रही है। हालांकि कल यानी सोमवार को पूरे बिहार में छिटपुट जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के सभी 38 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *