कैमूर- क्रूरता से बांधकर ले जा रहे थे 3 मवेशी:सिरसी नहर के पास पुलिस ने पकड़ा; 3 पशु तस्कर गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

कैमूर- क्रूरता से बांधकर ले जा रहे थे 3 मवेशी:सिरसी नहर के पास पुलिस ने पकड़ा; 3 पशु तस्कर गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सिरसी नहर के पास कार्रवाई कर मैजिक वाहन से ले जाए जा रहे तीन मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को वाहन में क्रूरता से बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मैजिक वाहन (BR45GA1222) से मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने सिरसी नहर के पास नाकेबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर तीन मवेशी मिले। पुलिस ने मैजिक और तीनों मवेशियों को जब्त कर लिया। मौके से तीनों गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान पठान टोली, चैनपुर निवासी नसीम कुरैशी (19), हसरत कुरैशी (19) और खुशर्शीद कुरैशी (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पशु तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सिरसी नहर के पास कार्रवाई कर मैजिक वाहन से ले जाए जा रहे तीन मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को वाहन में क्रूरता से बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि मैजिक वाहन (BR45GA1222) से मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने सिरसी नहर के पास नाकेबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर तीन मवेशी मिले। पुलिस ने मैजिक और तीनों मवेशियों को जब्त कर लिया। मौके से तीनों गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान पठान टोली, चैनपुर निवासी नसीम कुरैशी (19), हसरत कुरैशी (19) और खुशर्शीद कुरैशी (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पशु तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *