रोड एक्सीडेंट में राजमिस्त्री की मौत:सीवान में नाराज परिजनों ने मेन रूट किया जाम

रोड एक्सीडेंट में राजमिस्त्री की मौत:सीवान में नाराज परिजनों ने मेन रूट किया जाम

सीवान-मैरवा राम जानकी मुख्य मार्ग पर मैरवा थाना क्षेत्र के तीतरा गांव के समीप हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय राजमिस्त्री नागेंद्र चौहान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और गांव में कोहराम मच गया। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। मृतक की पहचान तीतरा गांव निवासी भिरगू चौहान के पुत्र नागेंद्र चौहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नागेंद्र राजमिस्त्री का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मेन रोड पर आना-जाना रोक दिया हादसे में उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट के साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि तीतरा गांव के ही एक युवक के कारण यह सड़क दुर्घटना हुई। घटना के बाद परिवार के लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और सीवान-मैरवा राम जानकी मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया। मौके पर पहुंचकर जांच कर रही पुलिस सड़क जाम की सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी। मैरवा थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं परिजन दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और इसमें किसकी भूमिका है, इसकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। वहीं, नागेंद्र चौहान की मौत से उनके परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। सीवान-मैरवा राम जानकी मुख्य मार्ग पर मैरवा थाना क्षेत्र के तीतरा गांव के समीप हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय राजमिस्त्री नागेंद्र चौहान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों और गांव में कोहराम मच गया। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। मृतक की पहचान तीतरा गांव निवासी भिरगू चौहान के पुत्र नागेंद्र चौहान के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नागेंद्र राजमिस्त्री का काम करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मेन रोड पर आना-जाना रोक दिया हादसे में उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट के साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि तीतरा गांव के ही एक युवक के कारण यह सड़क दुर्घटना हुई। घटना के बाद परिवार के लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और सीवान-मैरवा राम जानकी मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया। मौके पर पहुंचकर जांच कर रही पुलिस सड़क जाम की सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी। मैरवा थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं परिजन दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और इसमें किसकी भूमिका है, इसकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। वहीं, नागेंद्र चौहान की मौत से उनके परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *