सीतामढ़ी में राष्ट्रीय कुराश चैंपियन कल्याणी का सम्मान:गुरुकुल कॉलेज ने 11 हजार नगद दिए, मुफ्त डिग्री-लॉ की पढ़ाई का ऐलान

सीतामढ़ी में राष्ट्रीय कुराश चैंपियन कल्याणी का सम्मान:गुरुकुल कॉलेज ने 11 हजार नगद दिए, मुफ्त डिग्री-लॉ की पढ़ाई का ऐलान

सीतामढ़ी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली कुराश खिलाड़ी कल्याणी कुमारी को रविवार को सम्मानित किया गया। डुमरा प्रखंड के बिश्वनाथपुर गांव निवासी शत्रुघ्न राय की बेटी कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। शहर के राधा-कृष्ण सभागार में कल्याणी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें फूल-माला, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार समारोह में गुरुकुल डिग्री कॉलेज के सचिव ने कल्याणी को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कल्याणी की उपलब्धि युवाओं और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। कॉलेज सचिव ने कल्याणी को डिग्री और लॉ की पढ़ाई मुफ्त कराने का भी ऐलान किया। घोषणा होते ही समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ इसका स्वागत किया। सुवंश राय ने भी किया सम्मानित पूर्व नगर सभापति और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुवंश राय ने भी कल्याणी को शॉल, मोमेंटो और कप देकर सम्मानित किया। उन्होंने कल्याणी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सीतामढ़ी की बेटी के रूप में देशभर में जिले का नाम रोशन किया है। बेटियों को अवसर देने की अपील सुवंश राय ने कहा कि समाज की ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ग को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कल्याणी उन परिवारों के लिए मिसाल हैं, जहां आज भी बेटा-बेटी में फर्क किया जाता है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा और खेल के पर्याप्त अवसर मिलें तो वे किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर सकती हैं और परिवार के साथ समाज व जिले का नाम भी रोशन कर सकती हैं। सफलता बनी जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कल्याणी की सफलता सिर्फ एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा है। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि सम्मान और मिलने वाले सहयोग से कल्याणी का हौसला बढ़ेगा। राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक उम्मीद समारोह में मौजूद लोगों ने कल्याणी के बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी कल्याणी शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगी। सीतामढ़ी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली कुराश खिलाड़ी कल्याणी कुमारी को रविवार को सम्मानित किया गया। डुमरा प्रखंड के बिश्वनाथपुर गांव निवासी शत्रुघ्न राय की बेटी कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। शहर के राधा-कृष्ण सभागार में कल्याणी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें फूल-माला, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार समारोह में गुरुकुल डिग्री कॉलेज के सचिव ने कल्याणी को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कल्याणी की उपलब्धि युवाओं और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। कॉलेज सचिव ने कल्याणी को डिग्री और लॉ की पढ़ाई मुफ्त कराने का भी ऐलान किया। घोषणा होते ही समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ इसका स्वागत किया। सुवंश राय ने भी किया सम्मानित पूर्व नगर सभापति और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुवंश राय ने भी कल्याणी को शॉल, मोमेंटो और कप देकर सम्मानित किया। उन्होंने कल्याणी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सीतामढ़ी की बेटी के रूप में देशभर में जिले का नाम रोशन किया है। बेटियों को अवसर देने की अपील सुवंश राय ने कहा कि समाज की ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ग को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कल्याणी उन परिवारों के लिए मिसाल हैं, जहां आज भी बेटा-बेटी में फर्क किया जाता है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा और खेल के पर्याप्त अवसर मिलें तो वे किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर सकती हैं और परिवार के साथ समाज व जिले का नाम भी रोशन कर सकती हैं। सफलता बनी जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कल्याणी की सफलता सिर्फ एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा है। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि सम्मान और मिलने वाले सहयोग से कल्याणी का हौसला बढ़ेगा। राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक उम्मीद समारोह में मौजूद लोगों ने कल्याणी के बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी कल्याणी शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *