जदयू नेत्री के बंद घर से 10 लाख की चोरी:नवादा में CCTV की तार काटकर घुसे चोर, आदर्श कॉलोनी में वारदात; 1 लाख नकद भी ले गए

जदयू नेत्री के बंद घर से 10 लाख की चोरी:नवादा में CCTV की तार काटकर घुसे चोर, आदर्श कॉलोनी में वारदात; 1 लाख नकद भी ले गए

नवादा की आदर्श कॉलोनी पटेल नगर में जदयू की प्रदेश महासचिव किरण वर्मा के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश घर से 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात, एक लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान चोरी कर ले गए। वारदात का पता रविवार को उस समय चला, जब किरण वर्मा करीब पांच दिन बाद पटना से अपने घर लौटीं। पति के इलाज को 15 सितंबर को गई थीं पटना किरण वर्मा अपने पति उमेश वर्मा के इलाज के लिए 15 सितंबर को पटना गई थीं। उनके जाने के बाद घर बंद था। रविवार को वापस लौटने पर मुख्य कमरों में सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने घर के अंदर दोनों पलंग, गोदरेज और अन्य सामान को पूरी तरह खंगाल दिया। कई बक्सों और ट्रॉलियों के ताले तोड़कर उनमें रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान निकाल लिए गए। चोरी से पहले CCTV की तार काटी परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने घर में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरों की तार काट दी। इससे कैमरे बंद हो गए और वारदात रिकॉर्ड नहीं हो सकी। इससे पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने घर की पहले से रेकी की होगी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घर के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू किए। FSL और खोजी कुत्ते की ली जाएगी मदद पुलिस घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को बुलाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही खोजी कुत्ते की मदद से भी चोरों के बारे में सुराग जुटाने की कोशिश की जाएगी। रेकी के बाद वारदात की आशंका CCTV की तार पहले काटे जाने से पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने घर की गतिविधियों पर नजर रखी थी। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों और आने-जाने वालों की जानकारी जुटा रही है। चोरों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों के फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। नवादा की आदर्श कॉलोनी पटेल नगर में जदयू की प्रदेश महासचिव किरण वर्मा के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश घर से 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात, एक लाख रुपये नकद समेत कई कीमती सामान चोरी कर ले गए। वारदात का पता रविवार को उस समय चला, जब किरण वर्मा करीब पांच दिन बाद पटना से अपने घर लौटीं। पति के इलाज को 15 सितंबर को गई थीं पटना किरण वर्मा अपने पति उमेश वर्मा के इलाज के लिए 15 सितंबर को पटना गई थीं। उनके जाने के बाद घर बंद था। रविवार को वापस लौटने पर मुख्य कमरों में सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने घर के अंदर दोनों पलंग, गोदरेज और अन्य सामान को पूरी तरह खंगाल दिया। कई बक्सों और ट्रॉलियों के ताले तोड़कर उनमें रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान निकाल लिए गए। चोरी से पहले CCTV की तार काटी परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने घर में प्रवेश करने से पहले सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV कैमरों की तार काट दी। इससे कैमरे बंद हो गए और वारदात रिकॉर्ड नहीं हो सकी। इससे पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने घर की पहले से रेकी की होगी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घर के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू किए। FSL और खोजी कुत्ते की ली जाएगी मदद पुलिस घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को बुलाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही खोजी कुत्ते की मदद से भी चोरों के बारे में सुराग जुटाने की कोशिश की जाएगी। रेकी के बाद वारदात की आशंका CCTV की तार पहले काटे जाने से पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने घर की गतिविधियों पर नजर रखी थी। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों और आने-जाने वालों की जानकारी जुटा रही है। चोरों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों के फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *