जमुई में चंद्रमंडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन की मांग को लेकर भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। कचहरी चौक स्थित अंबेडकर स्थल पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी जुटे और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सात दिन से धरना, प्रशासन ने नहीं की बातचीत धरने की अध्यक्षता भाकपा माले नेता बासुदेव राय ने की। इस दौरान सीपीआई के वरिष्ठ नेता गजाधर रजक ने कहा कि सात दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना चल रहा है, लेकिन अब तक जिला प्रशासन या पुलिस विभाग के किसी अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने से आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ रही है। आंदोलन के समर्थन में सोमवार को चंद्रमंडी पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईपी के जिला प्रवक्ता ललन सिंह ने बताया कि आंदोलन के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता सोमवार को चंद्रमंडी पहुंचेंगे। वे प्रदर्शनकारियों को संबोधित करेंगे और उनकी मांगों का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध पर नियंत्रण और पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। झाझा में पुतला दहन से आंदोलन तेज करने की तैयारी प्रशासन की ओर से अब तक बातचीत या ठोस कार्रवाई नहीं होने के विरोध में आंदोलनकारियों ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। कंचन रजक के नेतृत्व में सोमवार से झाझा में थाना प्रभारी के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम शुरू करने की बात कही गई है। निलंबन तक जारी रहेगा धरना भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि जब तक थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। जमुई में चंद्रमंडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार के निलंबन की मांग को लेकर भाकपा माले और आदिवासी संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। कचहरी चौक स्थित अंबेडकर स्थल पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी जुटे और थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… सात दिन से धरना, प्रशासन ने नहीं की बातचीत धरने की अध्यक्षता भाकपा माले नेता बासुदेव राय ने की। इस दौरान सीपीआई के वरिष्ठ नेता गजाधर रजक ने कहा कि सात दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना चल रहा है, लेकिन अब तक जिला प्रशासन या पुलिस विभाग के किसी अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने से आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ रही है। आंदोलन के समर्थन में सोमवार को चंद्रमंडी पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष आईआईपी के जिला प्रवक्ता ललन सिंह ने बताया कि आंदोलन के समर्थन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता सोमवार को चंद्रमंडी पहुंचेंगे। वे प्रदर्शनकारियों को संबोधित करेंगे और उनकी मांगों का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध पर नियंत्रण और पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। झाझा में पुतला दहन से आंदोलन तेज करने की तैयारी प्रशासन की ओर से अब तक बातचीत या ठोस कार्रवाई नहीं होने के विरोध में आंदोलनकारियों ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। कंचन रजक के नेतृत्व में सोमवार से झाझा में थाना प्रभारी के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम शुरू करने की बात कही गई है। निलंबन तक जारी रहेगा धरना भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि जब तक थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

