हाल ही में बिग बॉस 20 के ‘वीकेंड के वार’ में सलमान खान ने ऑनलाइन ट्रोलिंग के मुद्दा को लेकर जमकर ट्रोलर्स को लताड़ा है। सलमान ने सेलिब्रेटीज को लेकर उनके लुक का मजाक उड़ाने पर अपनी बातें खुलकर रखी। एक्टर ने वरुण धवन के लुक को लेकर हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग के मामले में भी बचाव किया है, जिसके बाद वरुण और उनके पिता फिल्ममेकर डेविड धवन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इतना ही नहीं, सलमान ने अपने भाई सोहले खान का भी जिक्र किया है।
सलमान खान ने वरुण और सोहेल का बचाव किया
सलमान ने ऑनलाइन सेलेब्रिटीज को मिलने वाले कमेंट्स के बारे में बात करते हुए अपने भाई सोहेल खान और वरुण का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि किसी एक्टर की सेहत को लेकर चिंता जताना और जान-बूझकर उनके लुक का मजाक उड़ाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। सलमान ने कहा, “यह कहना कि ‘भाई, आप बीमार लग रहे हैं, आपका वजन कम हो गया है’ – यह चिंता जताना है। लेकिन सोहेल और वरुण के लुक का मजाक उड़ाना? यह गलत है।”
ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर सलमान ने जो मुद्दा बिग बॉस 20 में उठाया है, जिसके बाद वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन ने इस पल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस बीच, वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें एक्टर अपने पिता की प्रतिक्रिया का एक वीडियो साझा किया है और साथ में “ताली” वाला इमोजी भी लगाया; यह क्लिप तब की है जब बिग बॉस 20 चल रहा था और सलमान ने टीवी पर अपनी शर्ट उतारी थी।
LATEST – Varun Dhawan’s Instagram Story.
David Dhawan and Varun Dhawan watching #BiggBoss20 as Bhai opened his T shirt.
Bhai also spoke about Varun Dhawan on the show Varun & his family faced body shaming and trolling.#SalmanKhan pic.twitter.com/LoATK8Jm5s
— Sohail. (@BeingSohail__) September 20, 2026
सलमान ने ट्रोलर्स को चुनौती देने के लिए अपनी टी-शर्ट उतार दी
सलमान ने स्टेज पर अपनी टोपी और शर्ट उतारी और उन लोगों से कहा जो उनके वजन और लुक को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे थे कि वे अब उन्हें देखें। सलमान खान के कहा अब बोलों, “भाई मोटा हो गया है, भाई को ट्रोल करो… कर लो ट्रोल, ये लो। कर लो ट्रोल। आओ, ट्रोल करना है न? ट्रोल करना पसंद है? ये देखो, क्लोज-अप कर लो।”
इसके बाद सलमान खान ने उन लोगों को जवाब दिया कि, जो लोग फेमस सेलिब्रेटीज पर पर्सनल कमेंट्स करते हैं और उन ट्रोलर्स से कहा कि दूसरों को परखने से पहले वे खुद को देखें। “कमाल है! पहले, अपने आप को देखो भाई। ये जो आप लोग कमेंट करते हो ना, जिसके ऊपर, किसी के भी ऊपर, पहले अपनी शकल देख लो। अपना जिस्म देखलो उसके बाद करना ये। अपने मां-बाप को पहले देखो, उनकी सेहत देखलो। उसके बाद करना, समझे? एक” समझ आता है कि ‘भाई, आपका वजन कम हो गया है या बढ़ गया है… वो समझ आता है, लेकिन मजाक उड़ाना?
सलमान ने पैपराजी को टोका
सलमान ने उन पैपराजी के खिलाफ भी आवाज उठाई जो एक्टर्स की ऐसी एंगल से तस्वीरें लेते हैं जिनसे उन्हें असहजता महसूस हो सकती है, खासकर पीछे से। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी तस्वीरें क्यों ली जाती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर कैसे दिखाया जाता है। इस बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा, “और फिर पीछे से ली गई वो एक तस्वीर, जो किसी भी हीरोइन को पसंद नहीं आती? हो सकता है कुछ ऐसी हों जो कहें कि ठीक है, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन उन लोगों का क्या जिन्हें यह पसंद नहीं है?”
उन्होंने कई अभिनेत्रियों को ऐसी स्थितियों का सामना करते हुए देखा है और कहा, “मैंने हाल ही में देखा कि सई मांजरेकर ऐसी स्थिति में कितनी असहज थीं। नेहा धूपिया ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। मेरी अपनी भतीजी जब चल रही थी, तो लोग पीछे से उसकी तस्वीरें खींच रहे थे। और कैप्शन में क्या लिखा था? अंदाजा लगाइए कि यह कौन है। ऐसा करने वाले वे कौन होते हैं?”
सलमान ने उन महिलाओं से कहा कि अगर उन्हें ऐसी तस्वीरें पसंद नहीं हैं, तो वे चुप रहने के बजाय आवाज़ उठाएं। गुस्से में सलमान ने कहा, “मैं उन सभी लड़कियों से यह कह रहा हूं जिन्हें यह पसंद नहीं है। जहां भी ऐसा हो, पलटकर थप्पड़ मारो। उनसे कहो कि अपनी मां या बहनों की ऐसी तस्वीरें खींचें और तुम्हें दिखाएं। घटिया लोग हैं ये। हर फंक्शन में वे ऐसा ही करते हैं।”
फिलहाल रविवार दोपहर नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “टाइगर जिंदा है…”
Tiger 🐅 zinda hai … @BeingSalmanKhan 🙌
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) September 20, 2026

