शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड

शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड

Shafali Verma T20I Record: शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में महिला क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ इतिहास रच दिया है। अब उनके पास सेमीफाइनल में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा रन का विश्‍व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Shafali Verma T20I Records: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय स्‍टार ओपनर शेफाली वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। उनकी इस पारी के दम पर भारत जोरदार तरीके फाइनल में एंट्री मारी है। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए शेफाली की सिर्फ 49 गेंदों पर शतकीय पारी के दम पर चार विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्‍लदेश की महिला टीम महज 81 के स्‍कोर पर सिमट गई। अब फाइनल में भारत की भिड़ंत 22 सितंबर को श्रीलंका से होगी। जहां शेफाली के पास एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के विश्‍व रिकॉर्ड को अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

शेफाली वर्मा सिर्फ 10 रन बनाते ही लॉरा वोल्वार्ड्ट को छोड़ेंगी पीछे

बता दें कि एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले दक्षिण अफ्रीका की स्‍टार खिलाड़ी लॉरा वोल्वार्ड्ट शीर्ष पर काबिज हैं। उन्‍होंने वह 2026 में 824 रन बना चुकी हैं। इसके बाद दूसरे स्‍थान पर शेफाली वर्मा है, जो इस साल अब तक 815 रन बना चुकी हैं। एशियन गेम्‍स के फाइनल में वह 10 रन बनाते ही लॉरा से आगे निकल जाएंगी।

एक कैलेंडर वर्ष में महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन

रैंक खिलाड़ी वर्ष मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 100 50 6s
1 लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) 2026 24 24 824 43.36 138.72 2 4 15
2 शेफाली वर्मा (भारत) 2026 23 23 815 38.80 162.67 1 7 35
3 नताशा माइल्स (हांगकांग) 2026 27 27 800 36.36 95.46 1 6 10
4 ईशा ओजा (यूएई) 2025 22 22 779 41.00 146.42 2 3 11
5 यास्मिन दासवानी (हांगकांग) 2026 22 22 779 55.64 105.12 0 5 1
6 स्मृति मंधाना (भारत) 2024 23 21 763 42.38 126.53 0 8 16
7 चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) 2026 21 21 721 42.41 145.36 1 2 25
8 चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) 2024 21 21 720 40.00 126.76 2 4 32
9 ईशा ओजा (यूएई) 2024 20 20 711 41.82 111.79 1 4 17
10 नन्नापत कोंचारोएनकाई (थाईलैंड) 2026 25 22 707 44.18 100.42 0 4 0

साल के अंत तक शीर्ष पर बनी रह सकती हैं शेफाली वर्मा

भारतीय महिला टीम को एशियन गेम्‍स के फाइनल के बाद इस साल जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है। इसके बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलनी है। इस तरह शेफाली वर्मा के पास अभी कुल सात मैच इस साल में बचे हैं। जबकि लॉरा वोल्वार्ड्ट को भारत के खिलाफ ही तीन मैचों की सीरीज खेलनी है। अगर शेफाली इसी तरह फॉर्म में रहीं, तो वह एक कैलेंडर वर्ष में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों का ऐसा पहाड़ खड़ा कर सकती हैं, जो शायद लंबे समय तक बरकरार रहे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *