Ind W vs Ban W Semi Final: एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में महिला क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 114 रन के बड़े अंतर से हराते हुए रिकॅर्ड की झड़ी लगा दी है। ये भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है, जिसमें शेफाली वर्मा ने विपक्षी टीम से ज्यादा रन बनाकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
Ind W vs Ban W Semi Final Highlights: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के महिला क्रिकेट इवेंट में 20 सितंबर को भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लदेश की टीम 15.4 ओवर में महज 81 के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने 114 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए न सिर्फ रिकॉर्ड की झड़ी लगाई, बल्कि फाइनल में भी अपनी जगह बना ली। इस मैच में शेफाली वर्मा ने शतक के साथ एक अनोखा कीर्तिमान भी अपने नाम दर्ज किया है। आइये इस मैच में बने रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।