नदी में मिले पशुओं के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी:अंबेडकरनगर में बिसुई नदी में तैरते दिखे, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू

नदी में मिले पशुओं के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी:अंबेडकरनगर में बिसुई नदी में तैरते दिखे, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू

अंबेडकरनगर के महरुआ और भीटी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित नारायणपुर घाट के पास बिसुई नदी में रविवार को कुछ पशुओं के कटे हुए सिर तैरते मिले। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही महरुआ और भीटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से अवशेषों को बाहर निकाला। भीटी के सीओ लक्ष्मीकांत ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे पीआरवी से सूचना मिली थी कि नारायणपुर घाट के पास नदी में पशुओं के कटे हुए सिर तैर रहे हैं। जानकारी मिलते ही दोनों थानों की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। नदी से बाहर निकाले गए अवशेष कई दिन पुराने होने के कारण सड़ चुके थे। इस वजह से उनकी स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने अवशेषों की जांच की और जरूरी कार्रवाई पूरी की। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और सबूतों के आधार पर भीटी थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत की जा रही है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *