पलहरी गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर:टीबी जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक

पलहरी गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर:टीबी जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक

लखनऊ के पलहरी गांव में महर्षि यूनिवर्सिटी के महर्षि स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसके साथ ही टीबी जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम आईआईएम स्थित पलहरी गांव में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और हिंद हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर के सहयोग से हुआ। ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों की जांच की और उन्हें जरूरी परामर्श दिया। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों की समय पर पहचान के लिए जागरूक किया गया। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। चिकित्सा टीम में डॉ. तबरेज खान, एमएस, ईएनटी, डॉ. सूफिया खानम, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, नर्सिंग ऑफिसर मुस्कान और साकिब शामिल रहे। टीबी के लक्षण और इलाज की जानकारी दी स्वास्थ्य शिविर के बाद टीबी जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच और इलाज के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने ‘टीबी मुक्त भारत-हमारा संकल्प, हमारी जिम्मेदारी’ का संदेश दिया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने निभाई सक्रिय भूमिका कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को निवारक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद मिलती है। कार्यक्रम कुलपति प्रो. बीपी सिंह, कुलसचिव डॉ. गिरीश छिमवाल और डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. राजेश सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें डीन अकादमिक्स प्रो. नीरज जैन, डीन एमएसओपीएस डॉ. पवन कुमार, डिप्टी डीन डॉ. निधि श्रीवास्तव, फैकल्टी सदस्य अंकिता मिश्रा और डॉ. सुगत शुक्ला तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सपन अस्थाना का सहयोग रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *