तेलंगाना में 2 SBI एटीएम में चोरी, VIDEO:गैस कटर से काटकर पैसे निकाले; चोरों ने महिलाओं के कपड़े पहने थे

तेलंगाना में 2 SBI एटीएम में चोरी, VIDEO:गैस कटर से काटकर पैसे निकाले; चोरों ने महिलाओं के कपड़े पहने थे

तेलंगाना के करीमनगर में शनिवार रात SBI के दो एटीएम से चोरों ने पैसे चोरी कर ली। चोरों ने दुर्शेड और थिम्मापुर इलाके में एटीएम मशीनों को गैस कटर से काटकर अंदर रखे पैसे निकाले। दोनों एटीएम राजीव राहदारी के किनारे लगे थे। पुलिस के मुताबिक, चोर महिलाओं के कपड़े पहनकर आए थे। रविवार को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों जगहों पर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई रकम का अभी पता नहीं चल पाया। घटना को सिलसिलेवार तरीके से देखें, 5 तस्वीरें… फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास और राजीव राहदारी पर लगे सीसीटीव कैमरों की फुटेज जांच रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस चोरों की गाड़ी, घटना से पहले और बाद की गतिविधियों और उनके फरार होने की दिशा की भी जांच कर रही है। साथ ही, यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों वारदातों में एक ही गैंग शामिल था या अलग-अलग गैंग। ———– ये खबर भी पढ़ें… होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा:गिरफ्तार; ड्यूटी से हटाया, दोनों के बीच बहस हुई थी, हैदराबाद का मामला हैदराबाद के हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर एक होमगार्ड ने महिला को पीटा और उसके बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *