बाबा फरीद आगमन पर्व पर निकला विरासत-ए-काफिला:फरीदकोट में विधायक गुरदित सिंह सेखों ने हरी झंडी दिखाई, कई राज्यों के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

बाबा फरीद आगमन पर्व पर निकला विरासत-ए-काफिला:फरीदकोट में विधायक गुरदित सिंह सेखों ने हरी झंडी दिखाई, कई राज्यों के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

फरीदकोट में सूफी संत बाबा फरीद जी के आगमन पर्व के दूसरे दिन जिला सभ्याचारक सोसायटी द्वारा ‘विरासत-ए-काफिले’ का भव्य आयोजन किया गया। फरीदकोट के विधायक गुरदित सिंह सेखों ने ऐतिहासिक किला मुबारक से इस काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ दरबारगंज परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ, जहां एक विशेष विरासत प्रदर्शनी भी लगाई गई। देशभर की संस्कृतियों का संगम और पंजाबी विरासत की झलक विरासत काफिले में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों ने अपने-अपने क्षेत्रों के लोक नृत्यों, झांकियों और सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही पंजाबी संस्कृति से संबंधित झांकियों के जरिए लोगों को अपनी समृद्ध जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया गया। काफिले में शामिल सांस्कृतिक रंग दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। 10 दिवसीय क्राफ्ट मेला शुरू, खेल और धार्मिक कार्यक्रम जारी डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने बताया कि बाबा फरीद आगमन पर्व के तहत धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के आयोजन जारी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नई अनाज मंडी में 10 दिवसीय क्राफ्ट मेले का शुभारंभ भी हो चुका है। डिप्टी कमिश्नर ने आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले व अन्य आयोजनों का आनंद लें। “बाबा फरीद जी की कृपा से शहर कर रहा प्रगति” काफिले को रवाना करते हुए विधायक गुरदित सिंह सेखों ने कहा कि बाबा फरीद जी की असीम कृपा से फरीदकोट शहर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यह पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस काफिले के माध्यम से पंजाब के साथ-साथ देश की विविधतापूर्ण संस्कृति को समझने और उससे जुड़ने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है। फोटोज

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *