मधुबनी के आदर्श नगर में सड़क खराब, आना-जाना मुश्किल:वार्ड 7 में 5 हजार लोग प्रभावित, बारिश में कीचड़ और गड्ढों से परेशानी

मधुबनी के आदर्श नगर में सड़क खराब, आना-जाना मुश्किल:वार्ड 7 में 5 हजार लोग प्रभावित, बारिश में कीचड़ और गड्ढों से परेशानी

मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित आदर्श नगर कॉलोनी की सड़क बदहाल है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और यह कच्ची है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। कई जगहों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ इस कॉलोनी में करीब पांच हजार लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वालों को भी परेशानी होती है। लोगों ने निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार सड़क की खराब हालत के बारे में बताया है। लेकिन, अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। जल्द निर्माण या मरम्मत कराने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं। लेकिन, चुनाव के बाद सड़क जैसी मूलभूत समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कर जल्द निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सड़क ठीक नहीं होगी, तब तक ‘स्वच्छ मधुबनी, सुंदर मधुबनी’ जैसे अभियानों का असर जमीन पर नहीं दिखेगा। मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित आदर्श नगर कॉलोनी की सड़क बदहाल है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और यह कच्ची है। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। कई जगहों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ता है। अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ इस कॉलोनी में करीब पांच हजार लोग रहते हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वालों को भी परेशानी होती है। लोगों ने निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार सड़क की खराब हालत के बारे में बताया है। लेकिन, अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। जल्द निर्माण या मरम्मत कराने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं। लेकिन, चुनाव के बाद सड़क जैसी मूलभूत समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कर जल्द निर्माण या मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सड़क ठीक नहीं होगी, तब तक ‘स्वच्छ मधुबनी, सुंदर मधुबनी’ जैसे अभियानों का असर जमीन पर नहीं दिखेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *