सीतामढ़ी में शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर एक मीट हाउस में शराब परोसने का मामला सामने आया है। शहर के सोनापट्टी स्थित मड़वाड़ी मिडिल स्कूल के सामने जयसवाल मीट हाउस में नगर थाना पुलिस ने अचानक छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान मीट हाउस में शराब पीते मिले मैनेजर संजीव कुमार समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जयसवाल मीट हाउस में मीट के साथ ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। इस सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस की टीम ने शाम को प्रतिष्ठान पर दबिश दी। सभी लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस कार्रवाई के दौरान मैनेजर संजीव कुमार के अलावा पांच ग्राहक शराब पीते हुए मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मीट हाउस से शराब भी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने जयसवाल मीट हाउस को सील कर दिया। गिरफ्तार है। पुलिस यह पता लगा रही है कि शराब की सप्लाई कहां से होती थी और मीट हाउस में शराब परोसने का यह काम कब से चल रहा था। तथ्यों के आधार पर आगे की जाएगी कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मीट हाउस में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब पुलिस शराब सप्लाई करने वाले लोगों और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी में शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर एक मीट हाउस में शराब परोसने का मामला सामने आया है। शहर के सोनापट्टी स्थित मड़वाड़ी मिडिल स्कूल के सामने जयसवाल मीट हाउस में नगर थाना पुलिस ने अचानक छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। जांच के दौरान मीट हाउस में शराब पीते मिले मैनेजर संजीव कुमार समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जयसवाल मीट हाउस में मीट के साथ ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। इस सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस की टीम ने शाम को प्रतिष्ठान पर दबिश दी। सभी लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस कार्रवाई के दौरान मैनेजर संजीव कुमार के अलावा पांच ग्राहक शराब पीते हुए मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मीट हाउस से शराब भी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने जयसवाल मीट हाउस को सील कर दिया। गिरफ्तार है। पुलिस यह पता लगा रही है कि शराब की सप्लाई कहां से होती थी और मीट हाउस में शराब परोसने का यह काम कब से चल रहा था। तथ्यों के आधार पर आगे की जाएगी कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मीट हाउस में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई, जिसमें मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब पुलिस शराब सप्लाई करने वाले लोगों और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

