कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शत्रुध्न यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है। कैमूर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोहनियां के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) को इस टीम का नेतृत्व सौंपा गया है। यह घटना 9 सितंबर 2026 को हुई थी। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहुका गांव निवासी बिल्लु यादव के बेटे शत्रुध्न यादव की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने FIR नंबर 258/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1), 126(2), 115(2), 326(1), 324(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी इस विशेष टीम में रामगढ़ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुमित कुमार, जिला आसूचना इकाई (DIU) कैमूर के प्रभारी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार गुप्ता, रामगढ़ के अपर थानाध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर श्रवण कुमार और सिपाही विकास कुमार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि SIT टीम अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शत्रुध्न यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है। कैमूर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोहनियां के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) को इस टीम का नेतृत्व सौंपा गया है। यह घटना 9 सितंबर 2026 को हुई थी। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहुका गांव निवासी बिल्लु यादव के बेटे शत्रुध्न यादव की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने FIR नंबर 258/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 109(1), 126(2), 115(2), 326(1), 324(4) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी इस विशेष टीम में रामगढ़ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुमित कुमार, जिला आसूचना इकाई (DIU) कैमूर के प्रभारी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार गुप्ता, रामगढ़ के अपर थानाध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर श्रवण कुमार और सिपाही विकास कुमार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि SIT टीम अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

