2029 में राहुल गांधी बनें पीएम वरना हम ठिकाने लग जाएं! जीतू पटवारी ने जारी किया वीडियो

2029 में राहुल गांधी बनें पीएम वरना हम ठिकाने लग जाएं! जीतू पटवारी ने जारी किया वीडियो

Jitu Patwari : इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से बना माहौल अभी खत्म नहीं हुआ है। रविवार सुबह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक वीडियो जारी कर कार्यक्रम की झलक दिखाई। वीडियो में एक युवा को राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर शायरी करते दिखाया गया है। मंच पर कुछ युवाओं ने जहां उत्साह दिखाया वहीं संवाद में ​दर्द भी छलका। युवाओं को अपनी बात रखने का मौका मिला तो उन्होंने रोजगार, भर्ती, शिक्षा और भविष्य की चिंता से जुड़े सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने छात्रों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। संवाद के दौरान किसी ने मप्र लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) में वर्षों से अटके पदों और उम्र निकल जाने की पीड़ा बताई तो किसी ने छह साल में भी नर्सिंग कोर्स पूरा नहीं होने की परेशानी साझा की। आरक्षण के कारण नियुक्तियां अटकने और विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता की कमी जैसे मुद्दे भी सामने आए।

छात्रों की बातों के बीच राहुल गांधी ने शिक्षा, सरकारी निवेश और संस्थागत व्यवस्था पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि छात्रों की सबसे बड़ी ताकत सवाल पूछना है और व्यवस्था को उनसे डर नहीं, उनके सवालों का जवाब देना चाहिए।

सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है:

राहुल गांधी ने कहा कि प्राइवेटाइजेशन के चलते 55 प्रतिशत स्कूल एमपी और यूपी में बंद होते हैं। हॉस्टल भी 100 में से 14 लोगों को मिल सकता है। जब सरकार शिक्षा में कम पैसा डालती है तो स्टूडेंट खतरे में होता है। कार्यक्रम में दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे की क्लिप दिखाते हुए कहा- यह सिस्टम की नाकामी है।

6 साल में भी नर्सिंग कोर्स पूरा नहीं:

छात्रा याशिका दानी ने कहा- मैंने 2020 में एडमिशन लिया था, अब 2026 चल रहा है और मैं अभी भी थर्ड ईयर में हूं। न रिजल्ट आया है, न फोर्थ ईयर के एग्जाम हो रहे हैं। अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी, लेकिन बेरोजगार घूम रही हूं।

2029 में आप PM बनना, वरना हम ठिकाने लग जाएं

रविवार सुबह पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इंदौर में हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम का एक वीडियो जारी किया। इसमें एक युवा को 2029 में राहुल गांधी के पीएम बनने की मंशा जताते हुए दिखाया गया है। युवा ने शायरी करते हुए कहा:

राहें देखेंगे तेरी,
चाहे ज़माने लग जाएं!
या तो 2029 में आप PM बनना,
वरना हम ठिकाने लग जाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *