जालंधर के वोडाफोन दफ्तर में लगी आग:कचहरी चौक की घटना, शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

जालंधर के वोडाफोन दफ्तर में लगी आग:कचहरी चौक की घटना, शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

जालंधर के कचहरी चौक के पास वोडाफोन के दफ्तर में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। रास्ते से गुजरते लोगों ने शटर के बाहर धुआं निकलता देखा तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया। आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है।
शुरूआती जांच में फायर अफसर और पुलिस शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं। रविवार होने के चलते दफ्तर बंद था। आसपास के लोगों और दुकानदारों ने बताया कि कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई और दफ्तर से उठता धुआं दूर तक दिखाई देने लगा।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानों को बचाने के लिए तुरंत पहुंच गए और राहत बचाव कार्य में जुटे। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पानी की 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्लास्टिक फर्नीचर होने से ज्यादा भड़की आग
फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम को कचहरी चौक के पास वोडाफोन दफ्तर में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर टीम पहुंची तो शटर बंद था। सबसे पहले शटर को किसी तरह से उठाया गया और अंदर पानी डालकर आग पर काबू पाया। दफ्तर के अंदर ज्यादा प्लास्टिक और लकड़ी का सामान था जिससे आग तेजी से फैली। फिलहाल आग लगने के साफ कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *